लाइव न्यूज़ :

जब साड़ी के जमाने में बिकनी पहनकर मचाई थी सनसनी, शर्मिला टैगोर के जन्मदिन पर जानिए विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: December 8, 2021 19:07 IST

शर्मिला इंडस्ट्री की उन लेजंड ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी दीवानगी का आलम ऐसा था कि लोग केवल उन्हें देखने के लिए सिनेमा जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की बंगाली फिल्में 'अपुर संसार' से की थीशर्मिला टैगोर के बारे में कहा जाता है कि वे भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने बिकिनी पहनी थी

70 के दशक में जब बॉलीवुड कि अभिनेत्रियां साड़ी पहनकर रोमांस किया करती थीं ऐसे में एक अभिनेत्री ऐसी भी थी जिसने बिकनी और स्विमसूट पहनकर तहलका मचा दिया था। उनके बिकनी पहनने का जितना विरोध हुआ इतना ही उनके दीवानों में इजाफा हुआ। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की। शर्मिला इंडस्ट्री की उन लेजंड ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी दीवानगी का आलम ऐसा था कि लोग केवल उन्हें देखने के लिए सिनेमा जाते थे।

वह जितना अपने फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती थीं, उतना ही उनके स्टाइल को फॉलो भी किया जाता था। शर्मिला का जीवन काफी रोचक रहा है, कभी बिकनी से सनसनी मचाई तो कभी नवाब पटौदी से विवाह से छाई रहीं। एक्ट्रेस के 77 वें जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े इस दिलचस्प किस्से के बारे में।

शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की बंगाली फिल्में 'अपुर संसार' से की थी। इसके बाद उन्हें  बॉलीवुड की'कश्मीर की कली' से डेब्यू किया। यह फिल्म सुपर हिट रही। फिल्म में उनके साथ हीरो शम्मी कपूर थे। फिल्म के साथ साथ इसके गानों ने लोगों पर अपनी छाप छोड़ी। शर्मिला रातों रात स्टार हो गईं।

शर्मिला टैगोर के बारे में कहा जाता है कि वे भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने बिकिनी पहनी थी। उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए 1966 में बिकिनी पहनकर फोटो शूट कराया था। जिसके बाद उन्होंने 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'एन ईवनिंग इन पेरिस' में स्विमसूट पहना था। फिर वह 1967 में ही आई फिल्म आमने-सामने में स्विमसूट पहने नजर आईं थीं। अपने प्रसिद्धि के समय वे नवाब पटौदी को डेट कर रही थीं, उनकी नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका था और सारा शहर उनकी बिकनी की तस्वीरों से पटा पड़ा था, उसी दौरान शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान की मां मुंबई उनसे मिलने आ रही हैं।

ये सुनते ही शर्मिला के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रॉड्यूसर को फोन किया और कहा कि वह पूरे शहर से उनके पोस्टर हटवा दिए जाएं। प्रोड्यूसर ने भी उनकी बात रखी। इसके कुछ दिनों बाद शर्मिला और पटौदी के सगाई की रस्म पूरी हुई।

टॅग्स :शर्मीला टैगोरबॉलीवुड अभिनेत्रीविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक आउटफिट में यशिका आनंद का ग्लैमरस फोटोशूट वायरल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्की‘तुम तो ठहरे परदेसी…:’ लिखने वाला शायर, खुद जिंदगी भर हालात से जूझता रहा, जहीर आलम की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग