लाइव न्यूज़ :

Bharatanatyam artiste Saroja Vaidyanathan: जानें कौन थीं भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन, 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2023 19:38 IST

Bharatanatyam artiste Saroja Vaidyanathan: सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत में उनके व्यापक योगदान के लिए जाना जाता है।राष्ट्रीय राजधानी में 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना की।शुक्रवार दोपहर दो बजे लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Bharatanatyam artiste Saroja Vaidyanathan: भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते बृहस्पतिवार तड़के यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने यह जानकारी दी। सरोजा 19 सितंबर को 86 वर्ष की हुई थीं।

रमा ने कहा, “आज तड़के करीब चार बजे उनका निधन हो गया। वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं।” शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वैद्यनाथन को भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत में उनके व्यापक योगदान के लिए जाना जाता है।

रमा ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना के लिए अपनी सास और गुरु को याद किया। रमा ने कहा, “अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी विरासत को आगे ले जाएं। मैं हम सभी को दिए गए प्रेम के लिए उन्हें याद कर रही हूं। मैं आज जहां हूं, केवल उन्हीं की वजह से हूं।”

सरोजा का शुक्रवार दोपहर दो बजे लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सरोजा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भरतनाट्यम गुरु, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और एक शानदार नृत्यांगना श्रीमती डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।” भरतनाट्यम नृत्यांगना और राज्यसभा सदस्य सोनल मानसिंह ने भी "नृत्य जगत में अपार योगदान" के लिए सरोजा को याद किया। संस्कृति मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर यह भी पोस्ट किया कि वैद्यनाथन की विरासत "आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगी"।

मंत्रालय ने कहा, “ नृत्य और कला की दुनिया के लिए एक गहरी क्षति। पद्म भूषण से सम्मानित गुरु डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।” मंत्रालय ने कहा, “उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं सहित पौराणिक कथाओं और सामाजिक विषयों पर आधारित कई नृत्य-नाटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए प्रशंसा हासिल की।

उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।” इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने सरोजा के कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!