4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

By संदीप दाहिमा | Updated: April 21, 2026 15:00 IST2026-04-21T14:54:27+5:302026-04-21T15:00:03+5:30

Next

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज के बाद दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती नजर आ रही है।

फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज हुई थी, शुरु में फिल्म को रिस्पॉन्स मिला-झुला मिला था, लेकिन अब कमाई में तेजी आ गई है।

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को टक्कर देती नजर आ रही है।

32 दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2, 33वें दिन धीमी पड़ गई है।

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इसमें अक्षय कुमार के साथ असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं।

फिल्म में पहले दिन 12.25 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन सिर्फ 6.75 करोड़, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ने 4 दिनों में भारत में 64.75 करोड़ नेट और करीब 77.34 करोड़ ग्रॉस कमाई की है।