Pati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...
By संदीप दाहिमा | Updated: April 20, 2026 20:51 IST2026-04-20T20:38:57+5:302026-04-20T20:51:14+5:30

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 का टीजर रिलीज हो गया है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह हैं। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट सामने रखी है जो 15 मई 2026 है, फिल्म में आपको फुल कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

टीजर की शुरुआत एक आकाशवाणी से होती है, बिलकुल बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के अंदाज में, आवाज आती है, 'मैं समय हूं...' कालचक्र हमें बताता है कि समय मे साथ सबकुछ बदल गया है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' की झलक दिखाई जाती है जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर नजर आते हैं। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

इसके बाद 2019 में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो के रीमेक की झलक दिखाई जाती है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ भूमि पेडनेकर थीं। आखिर में खानी 2026 में आती है जहां आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी हैं, साथ ही दो दो बाहरवाली। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)(फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

















