लाइव न्यूज़ :

Film Kranti: सलीम-जावेद से 'क्रांति' लेखन का श्रेय छीना था मनोज कुमार!, 'एंग्री यंग मेन' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 12:34 IST

Film Kranti: 'चना जोर गरम' अभिनेता मनोज कुमार, दिलीप कुमार और हेमा मालिनी अभिनीत 'क्रांति' के एक गीत का शीर्षक भी है। सलमान सलीम खान के बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1981 में आई फिल्म 'क्रांति' की पटकथा की प्रशंसा करते हुए इसे 'चना जोर गरम' कहा।मनोज कुमार जी, ने सलीम-जावेद से श्रेय छीन लिया।संवाद का श्रेय मनोज कुमार को दिया गया।

Film Kranti: अभिनेता सलमान खान ने कहा कि जाने माने अभिनेता मनोज कुमार ने पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद से फिल्म 'क्रांति' के लेखन का श्रेय छीन लिया। सलमान ने डिजिटल इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 'एंग्री यंग मेन' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर यह बात कही। लेकिन, बाद में सलमान ने वर्ष 1981 में आई फिल्म 'क्रांति' की पटकथा की प्रशंसा करते हुए इसे 'चना जोर गरम' कहा। 'चना जोर गरम' अभिनेता मनोज कुमार, दिलीप कुमार और हेमा मालिनी अभिनीत 'क्रांति' के एक गीत का शीर्षक भी है। सलमान सलीम खान के बेटे हैं।

सलमान ने 'क्रांति' फिल्म की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मनोज कुमार जी, ने सलीम-जावेद से श्रेय छीन लिया। उन्होंने (मनोज कुमार) कहा कि उन्होंने फिल्म की पटकथा लिखी है।’’ 'क्रांति' फिल्म के पोस्टर के अनुसार, इसकी कहानी और पटकथा का श्रेय सलीम-जावेद को दिया गया, जबकि संवाद का श्रेय मनोज कुमार को दिया गया।

सलमान ने पटकथा लेखकों की दिग्गज जोड़ी सलीम-जावेद की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जोड़ी ने बड़े पर्दे के लिए कहानियां लिखने के लिए अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरणा ली। सलमान ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने जीवन से कहानियों की प्रेरणा लीं और उसे अपने सिनेमा में डाल दिया। बाकी लेखकों ने जो किया, वह यह था कि सिनेमा से उठाकर सिनेमा में डाला।’’

टॅग्स :सलमान खानअरबाज़ खानमनोज कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?