लाइव न्यूज़ :

कौन हैं फरहाना भट्ट?, रियलिटी शो “बिग बॉस 19” में दिखाएंगी धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 21:33 IST

घाटी में आतंकवाद के खिलाफ मुखर आवाज के रूप में मशहूर भट्ट ने 2016 में फिल्म “सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहत शाह काजमी की 2023 में आयी फिल्म “कंट्री ऑफ ब्लाइंड” शामिल है। साहसी, शांतिप्रिय और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं डरने वाली हैं।27 वर्षीय अभिनेत्री इस शो में 15 अन्य प्रतिभागियों के साथ दिखाई देंगी।

मुंबईः फरहाना भट्ट भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिग बॉस 19 में से प्रवेश किया है। 15 मार्च, 1997 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में जन्मी फरहाना 27 साल की हैं। अभिनय के अपने सपने को पूरा करने के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। “लैला मजनू” और “नोटबुक” जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं को लेकर चर्चित कश्मीरी अभिनेत्री-कार्यकर्ता फरहाना भट्ट लोकप्रिय रियलिटी शो “बिग बॉस 19” में 16 प्रतियोगियों में से एक हैं। घाटी में आतंकवाद के खिलाफ मुखर आवाज के रूप में मशहूर भट्ट ने 2016 में फिल्म “सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

उनकी फिल्मों में राहत शाह काजमी की 2023 में आयी फिल्म “कंट्री ऑफ ब्लाइंड” शामिल है। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी यात्रा का जिक्र करते हुए, घाटी से शुभचिंतकों ने कहा कि भट्ट कश्मीरी युवाओं के एक नए चेहरे का प्रतिनिधित्व करती हैं जो शिक्षित, साहसी, शांतिप्रिय और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं डरने वाली हैं।

“बिग बॉस” अंतरराष्ट्रीय शो “बिग ब्रदर” का भारतीय रूपांतरण है। इस शो में प्रतियोगियों को एक ही घर में, बाहरी दुनिया से अलग-थलग रहना होता है। इस दौरान उन्हें कई काम दिए जाते हैं और उन्हें शो से बाहर किये जाने के लिए नामित किया जाता है। इसमें कहा गया कि 27 वर्षीय अभिनेत्री इस शो में 15 अन्य प्रतिभागियों के साथ दिखाई देंगी।

जिनमें अमाल मलिक, जीशान कादरी, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, अश्नूर कौर, नेहल चुडासमा, तान्या मित्तल और बसीर अली शामिल हैं। सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो के नवीनतम संस्करण का 24 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर ‘प्रीमियर’ हुआ।

टॅग्स :बिग बॉसजम्मू कश्मीरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?