लाइव न्यूज़ :

विष्णुगुप्त का ब्लॉगः विश्व शक्तियों के बीच बजता भारत का डंका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2019 23:30 IST

अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने दिल्ली पहुंच कर भारत सरकार के प्रतिनिधियों से विस्तृत वार्ता की और तालिबान को लेकर बढ़ती आशंकाओं का निराकरण भी किया. अमेरिकी प्रतिनिधि ने अपने बयान में दृढ़ता के साथ कहा कि अफगानिस्तान में शांति का कोई भी प्रयास या फिर तालिबान को शांति के मार्ग पर लाने की कोई भी कोशिश भारत की सहायता और हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं है. 

Open in App

विष्णुगुप्तभारत के पक्ष में समय और परिस्थितियां कैसे बदल रही हैं, दुनिया की शक्तियां भारत के सामने कैसे झुक रही हैं, भारत के विचार को जानने के लिए खुद दस्तक दे रही हैं, इसका एक उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत है. अफगानिस्तान में शांति वार्ता में भारत की भूमिका और विचार को जानने के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि खुद अमेरिका से चलकर भारत आए. 

अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने दिल्ली पहुंच कर भारत सरकार के प्रतिनिधियों से विस्तृत वार्ता की और तालिबान को लेकर बढ़ती आशंकाओं का निराकरण भी किया. अमेरिकी प्रतिनिधि ने अपने बयान में दृढ़ता के साथ कहा कि अफगानिस्तान में शांति का कोई भी प्रयास या फिर तालिबान को शांति के मार्ग पर लाने की कोई भी कोशिश भारत की सहायता और हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं है. 

इसके पहले रूस ने कहा था कि भारत की आशंकाओं को दूर किए बिना अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन की कोई भी कोशिश नहीं हो और अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता में हिस्सेदारी देने के प्रयास के पहले भारत की भूमिका तय होनी चाहिए. इसके पूर्व अफगानिस्तान-पाकिस्तान के पड़ोसी ईरान ने घोषणा की थी कि तालिबान और भारत जब साथ-साथ बैठेंगे तभी अफगानिस्तान में कोई भी राजनीतिक निर्णय सार्थक होगा और वह तालिबान को भारत के साथ शांति वार्ता में बैठाने की कोशिश करेगा. 

सबसे बड़ी बात यह है कि अफगानिस्तान की वर्तमान सरकार दुनिया की शक्तियों अमेरिका और रूस के शांति प्रयासों से सशंकित तो जरूर है पर अफगानिस्तान सरकार भारत की भूमिका और हस्तक्षेप को अनिवार्य मान रही है. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने साफ-साफ कहा है कि जब तक भारत की भूमिका सर्वश्रेष्ठ नहीं होगी, भारत की आशंकाएं निर्णय में शामिल नहीं होंगी तब तक अफगानिस्तान में शांति के प्रयास सफल नहीं होंगे. हामिद करजई ने दुनिया की शक्तियों से अफगानिस्तान में भारत की भूमिका को बढ़ाने की मांग की है. भारत के पक्ष में यह स्थितियां तब भी बनी हैं जब पाकिस्तान और चीन की जुगलबंदी भारत के खिलाफ रही है. 

पाकिस्तान और चीन नहीं चाहते हैं कि दुनिया की समस्याओं के समाधान में भारत की कोई सार्थक या फिर सर्वश्रेष्ठ भूमिका हो. सबसे बड़ी बात यह है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान का पड़ोसी देश ईरान भी भारत के साथ कई प्रश्नों पर गहरी दोस्ती रखता है. ईरान की कई परियोजनाओं में   भारत की भूमिका बढ़ी है. अफगानिस्तान की अशांति से ईरान भी प्रभावित होता है. पाकिस्तान और चीन पर ईरान कभी भी विश्वास नहीं कर सकता है. पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ईरान के लिए खतरा हैं इसलिए ईरान भी भारत के साथ खड़ा होकर तालिबान की अशांति और हिंसा को दूर करना चाहता है.

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक