लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक ब्लॉगः भारत-पाक दोस्ती का गलियारा

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 24, 2018 04:52 IST

इसका शिलान्यास पाकिस्तान की तरफ से प्रधानमंत्नी इमरान खान करेंगे और भारत की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे.

Open in App

भारत और पाकिस्तान के टूटे हुए रिश्तों को अब नानक-गलियारा (कॉरिडोर) जोड़ेगा. यह गलियारा बनेगा मुश्किल से 8 किमी का, भारत के डेराबाबा नानक से पाकिस्तान के करतारपुर साहब तक. करतारपुर में ही गुरु नानक देवजी ने अंतिम सांस ली थी. अगले साल गुरुनानक देवजी की 550 वीं जयंती है. भारत सरकार इसे बड़े पैमाने पर मनाना चाहती है.

हमारे मंत्रिमंडल ने जैसे ही गलियारा बनाने की घोषणा की, पाकिस्तान ने उस पर रजामंदी जाहिर कर दी. अब दोनों पक्षों में यह प्रतिस्पर्धा चल पड़ी है कि इस मामले में पहल किसने की. मोदी सरकार को अगले साल चुनावों में अपने सिख वोटों की चिंता है तो पाकिस्तान को अपने पंजाब में सक्रिय आतंकवादी खेमे की पीठ ठोंकना है. पाकिस्तान में तो अभी से आजाद खालिस्तान के बोर्ड और पोस्टर जगह-जगह लग गए हैं. 

यों तो 1999 में अटलजी ने अपनी प्रसिद्ध लाहौर-यात्रा के समय इस मुद्दे को उठाया था. मुङो याद है कि उन्होंने कहा था कि करतारपुर जानेवालों को पहले लाहौर जाना पड़ता है और फिर वहां से 125 किमी दूर करतारपुर के लिए बस पकड़नी पड़ती है. इतना ही नहीं, उन्हें वीजा लेने की भी मशक्कत करनी पड़ती है. अब जो गलियारा बनेगा, उसमें सिख तीर्थयात्नी बिना वीजा के जा सकेंगे और वे चाहें तो वहां पैदल भी पहुंच सकेंगे.

वे सुबह जाकर शाम को लौट सकेंगे. अभी हजारों लोग भारत से वहां पहुंचे हुए हैं. अगले साल गलियारा बन जाने पर लाख-दो लाख लोग पहुंच जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा. इस योजना के निर्माण पर भारत को लगभग 25 लाख रु . खर्च करने होंगे और पाकिस्तान को डेढ़ करोड़ रुपए. इसका शिलान्यास पाकिस्तान की तरफ से प्रधानमंत्नी इमरान खान करेंगे और भारत की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे.

इसी से इस नानक-गलियारे के महत्व का पता चल सकता है. मैं चाहता हूं कि यह गलियारा दो गांवों के बीच तो बने ही, दोनों देशों के दिलों के बीच भी बने.

टॅग्स :इनडो पाक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, भारत-पाक भी जंग की ओर बढ़ रहे थे...', डोनाल्ड ट्रंप का एक ओर बयान

विश्व‘पाक पीएम ने 10 मिलियन लोगों की जान बचाने के लिए मुझे धन्यवाद दिया’, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने के दावे को फिर दोहराया

भारतYear Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट पर हमला करने का किया था प्रयास, CISF ने ऐसे किया नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना