लाइव न्यूज़ :

IAS आरती डोगराः पंख से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 7, 2018 14:15 IST

अजमेर की जिला कलेक्टर आरती डोगरा की ऊंचाई भले ही महज 3 फीट 2 इंच हो लेकिन उनके हौसले आसमान से भी ऊंचे हैं।

Open in App

राजस्थान सरकार ने पिछले हफ्ते 81 आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इस लिस्ट में महिला आईएएस आरती डोगरा का नाम भी शामिल था। अन्य अधिकारियों के लिए ये रूटीन ट्रांसफर था लेकिन आरती डोगरा के ट्रांसफर ने उनके विभाग के लोगों को भावुक कर दिया। लोग उनके काम की सराहना करते हुए संदेश भेजने लगे आरती डोगरा को अजमेर के जिलाधिकारी का जिम्मा सौपा गया है। इसके पहले वो डिस्कॉम की मैनेजिंग डायरेक्टर, बीकानेर की जिलाधिकारी रहते हुए अपने काम का लोहा मनवा चुकी हैं। आरती डोगरा की ऊंचाई भले ही महज 3 फीट 2 इंच हो लेकिन उनके हौसले आसमान से ऊंचे हैं।

आरती डोगरा के पिता आर्मी ऑफिसर और मां स्कूल टीचर थी। उनकी पैदाइश के बाद ही लोगों ने शारीरिक बनावट को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लेकिन माता-पिता ने तय किया कि उनकी बेटी सामान्य स्कूल में अन्य बच्चों के साथ पढ़ाई करेगी। आरती अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। एक इंटरव्यू में आरती बताती हैं, 'लोग मेरी मां से पूछते थे कि अब अगला बच्चा कब होगा। मेरे पैरेंट्स ने कहा कि एक बेटी ही काफी है। उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया।'

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक: आंकड़े गवाह हैं मायावती के JDS से हाथ मिलाने से कांग्रेस को लग सकता है झटका, बीजेपी को होगा लाभ

आरती की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए वो देरहरादून चली गई जहां उनकी मुलाकात आईएएस मनीषा से हुई। यहां से उनकी सोच ने एक बड़ी करवट ली। आरती के आत्मविश्वास की बानगी ऐसी थी कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर ली और IAS अधिकारी बन गईं।

आरती डोगरा के इनीशिएटिवः-

- आरती जब बीकानेर की जिलाधिकारी थी तो उन्होंने 'बंको बिकाणो' अभियान की शुरुआत की। इसमें लोगों को खुले में शौच ना करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए प्रशासन के लोग सुुबह गांव जाकर लोगों को खुले में शौच करने से रोकते थे। गांव-गांव पक्के शौचालय बनवाए गए जिसकी मॉनीटरिंग मोबाइल सॉफ्टवेयर के जरिए की जाती थी। यह अभियान 195 ग्राम पंचायतों तक सफलता पूर्वक चलाया गया। बंको बिकाणो की सफलता के बाद आस-पास से जिलों ने भी इस पैटर्न को अपनाया। आरती डोगरा को राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः- कुछ लोगों को कंडोम में भी स्ट्रॉबैरी चाहिए, जबकि देश की एक बड़ी आबादी अब भी भूखी सोती है

- बीकानेर में उन्होंने मिशन अगेंस्ट एनीमिया (MAA) की शुरुआत की। इसके जरिए सभी डॉक्टरों से अपील की गई वो वॉट्सऐप से जुड़े रहें और दूर-दराज के क्षेत्रों में वाट्सऐप के जरिए ईलाज करें। यह कार्यक्रम भी काफी सराहा गया।

- बीकानेर की डीएम रहते हुए आरती डोगरा ने कई अनाथ बच्चियों की सहायता की थी जो आज भी उनसे संपर्क में रहती हैं।

यह भी पढ़ेंः- जब पहली बार वजूद में आया 'पाकिस्तान' का नाम, इस शख़्स ने किया था टाइप!

आरती डोगरा का मानना है कि पुरुष और महिला अधिकारियों को एक समान नजर से देखना चाहिए। उन्हें अपने अबतक के जीवन को लेकर कोई मलाल नहीं है। एक पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने बताया, 'जब उन्होंने आईएएस परीक्षा पास की तो सैकड़ो लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। कुछ लोगों ने मेरी मम्मी से कहा कि बेटी ने बेटे की कमी पूरी कर दी। मेरी मम्मी का जवाब था कि हमें बेटे की कमी कभी थी ही नहीं। वो हमारी बेटी है और उसने अपना काम किया है।' Salute Arti Dogra!!!

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया