लाइव न्यूज़ :

Vijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2026 10:22 IST

Vijay CM Oath Ceremony: तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Open in App

Vijay CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास का एक नया दौर आज से शुरू हो गए हैं जिसकी शुरुआत थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने से हुई है। आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में टीवीके प्रमुख विजय ने सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। इस दौरान विजय के सीएम शपथ ग्रहण में उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर और माता शोभा चंद्रशेखर भी चेन्नई में मौजूद रहें। 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। जो दोनों पार्टी की मजबूत गठबंधन की ओर इशारा कर रही है। 

TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया था, और अब 234 सदस्यों वाली विधानसभा में उसे 120 विधायकों का समर्थन हासिल है। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है।

इनमें TVK के 108 विधायक, कांग्रेस के 5 विधायक और CPI तथा CPI(M) के 2-2 विधायक शामिल थे। इनके अलावा, VCK और IUML ने भी 2-2 विधायकों के साथ TVK को अपना समर्थन दिया है।

शपथ लेने के बाद, विजय 1967 के बाद DMK और AIADMK गठबंधनों से बाहर के ऐसे पहले नेता बन जाएंगे जो तमिलनाडु सरकार का नेतृत्व करेंगे। विजय ने खुद को पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों के विकल्प के तौर पर पेश करते हुए द्रविड़ राजनीति को अपनाया है।

गौरतलब है कि नई राज्य सरकार में मंत्री के तौर पर नियुक्त किए जाने वाले नौ नेताओं की एक सूची की सिफ़ारिश की है। प्रस्तावित सूची में एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं।

मंत्रियों और उनके विभागों की संभावित सूची

विजय: लोक प्रशासन, पुलिस और गृह विभाग

सेंगोत्तियन: लोक निर्माण विभाग

निर्मल कुमार: विद्युत विभाग

आनंद: नगर प्रशासन विभाग

वेंकटरमण: स्कूली शिक्षा विभाग

अरुण राज: वाणिज्यिक कर विभाग

अधव अर्जुन: खेल और निषेध एवं आबकारी विभाग

राजमोहन: आदि द्रविड़ कल्याण विभाग

मुस्तफा: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

टॅग्स :जोसेफ विजय चंद्रशेखरTamil Nadu Govtजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,चेन्नईराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतTamil Nadu CM Oath Ceremony: आज सुबह 10 बजे गूंजेगा शपथ का स्वर, मुख्यमंत्री के रूप में विजय की नई पारी, चेन्नई में तैयारियां पूरी

भारतMP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बंगाल का नए सीएम से मिलकर जताई खुशी

भारतTamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, टीवीके कैबिनेट में नए मंत्रियों की लिस्ट

भारततमिलनाडु में TVK की सरकार का रास्ता साफ, विजय ने गवर्नर से की मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः योगी सरकार 9 साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री 9 महीनों में क्या कर लेंगे?, अखिलेश यादव बोले-भाजपा किसी की सगी नहीं?

भारतArchery World Cup Stage 2 in Shanghai: चीन को 5-4 से हराकर गोल्ड पर कब्जा?, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतबिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने