शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2026 15:29 IST2026-05-02T15:29:06+5:302026-05-02T15:29:49+5:30

सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) ने पुलिस स्टेशन के मेस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पहचान विष्णु कुमार के रूप में हुई है।

ASI Vishnu Kumar joked policemen Friday night dinner went quarters Saturday body found hanging noose mess rajasthan police case | शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

file photo

Highlightsशनिवार सुबह उनका शव मेस में फंदे से लटका मिला।साथी पुलिसकर्मियों के साथ भोजन भी किया था।सामान्य बातचीत की, हंसी-मजाक किया और उनके साथ खाना खाया।

जयपुर:राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार देर रात पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वृत्ताधिकारी सुदर्शन पालावत ने बताया कि एएसआई विष्णु कुमार कारोई में तैनात थे और शनिवार सुबह उनका शव मेस में फंदे से लटका मिला।

पालावत ने बताया कि एएसआई कल रात खाना खाकर अपने क्वार्टर में चले गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘आज सुबह वह मेस में फांसी से लटके मिले। प्रथम दृष्टया उन्होंने आत्महत्या की है।’’ वृत्ताधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना से कुछ घंटे पहले तक वे बिल्कुल सामान्य दिख रहे थे और उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ भोजन भी किया था।

आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित करोई पुलिस स्टेशन के मेस में घटी। एएसपी पारस जैन ने बताया कि एएसआई विष्णु कुमार शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक अपने साथियों के साथ करोई पुलिस स्टेशन में थे। उन्होंने सामान्य बातचीत की, हंसी-मजाक किया और उनके साथ खाना खाया।

इसके बाद वे अपने क्वार्टर लौट गए। पुलिस को संदेह है कि आधी रात के कुछ समय बाद वे चुपचाप अपने कमरे से निकले, पुलिस स्टेशन के मेस में गए और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई सीकर जिले के रानोली के निवासी थे। शव सुबह मिला घटना का पता शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे चला जब पुलिसकर्मी चाय और नाश्ते के लिए मेस पहुंचे।

वे विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका देखकर स्तब्ध रह गए। स्टाफ ने तुरंत स्टेशन प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक निरीक्षण किया। जांच जारी, एफएसएल टीम बुलाई गई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम बुलाई गई है।

शव को नीचे उतारकर महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया गया है। परिवार को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। एएसपी पारस जैन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। विष्णु कुमार एक समर्पित अधिकारी थे। रात तक वे पूरी तरह स्वस्थ थे। इस अचानक हुई घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Web Title: ASI Vishnu Kumar joked policemen Friday night dinner went quarters Saturday body found hanging noose mess rajasthan police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे