वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2026 12:07 IST2026-04-30T11:40:27+5:302026-04-30T12:07:29+5:30
विनोद कुमार मेहर नाम के कार चालक ने वाहन से कूदने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत जल गया।

file photo
जयपुर: राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार रात मौजपुर के पास हुई, जब पीड़ित वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग जाने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई।
#राजस्थान :अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात बेहद दर्दनाक हादसा हो गया.यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे #Alwar#Policepic.twitter.com/YUIypxUW0b
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 30, 2026
अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग जाने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को कल देर रात वाहन में आग लगने की सूचना मिली।
जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।’’ पुलिस ने बताया कि सभी हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के निवासी थे और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका है। सीएनजी की मौजूदगी से भी आग और भड़क उठी, जिससे वाहन में सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है।
मृतकों की पहचान संतोष, उनकी पत्नी शशि, उनकी मां पार्वती, बेटी रागिनी और साक्षी के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा के निवासी थे। उन्होंने बताया, ‘‘वाहन से केवल कंकाल बरामद हुए हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।’’
कार चालक विनोद कुमार वाहन से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Alwar, Rajasthan: On the Mumbai-Delhi Expressway car fire incident, Superintendent of Police Sudhir Chaudhary says, "Last night we received information at the control room, and information was received on National Highway Pillar Number 115 that an Ertiga car caught fire. Police…pic.twitter.com/nXXLbNT6Ev
— IANS (@ians_india) April 30, 2026
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल थे। ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी थे।
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने की घटना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि कल रात हमें नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली और राष्ट्रीय राजमार्ग के स्तंभ संख्या 115 पर एक एर्टिगा कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मैंने भी निरीक्षण किया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जो श्योपुर के निवासी थे।
पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। सीएनजी वाहन होने के कारण आग तेजी से फैली और वाहन में सवार लोगों को भागने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा, "वाहन से केवल कंकाल के अवशेष बरामद हुए हैं, जिन्हें अलग से संरक्षित किया गया है। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।"
विनोद कुमार मेहर नाम के कार चालक ने वाहन से कूदने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत जल गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।