लाइव न्यूज़ :

नशे के खिलाफ सुसंगत नीति की जरूरत

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: May 31, 2025 06:46 IST

यह भी समझाया जाता है कि उनके द्वारा तंबाकू का सेवन न सिर्फ उनके बल्कि उनके आसपास रहने वाले लोगों के भी लिए बहुत त्रासद है.

Open in App

यह तथ्य अब सुविदित है कि तंबाकूजनित नशा दुनिया भर में हर साल अस्सी लाख से ज्यादा लोगों की जान ले लेता है. भारतीय होने के नाते इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि इन जान गंवाने वालों में 13 लाख से ज्यादा भारतीय होते हैं. मौतों का यह आंकड़ा डराने वाला तो है ही, यह जताने वाला भी है कि भांति-भांति के तंबाकूजनित नशों के ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ की तर्ज पर उन्मूलन की और सर्वथा उन्मूलन संभव न हो तो न्यूनतम स्तर पर लाने की जरूरत है.

यही जरूरत पूरी करने के उद्देश्य से वर्ष 1988 से हर साल 31 मई को (यानी आज के दिन) विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस सिलसिले में यह जानना भी प्रासंगिक है कि तंबाकूजनित नशों से मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि से जन्मी चिंताओं को मद्देनजर रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1987 में यह दिवस मनाने की परंपरा शुरू की तो पहले पहल इसे सात अप्रैल को मनाया गया था. लेकिन उसी साल 31 मई को संगठन द्वारा इस बाबत एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके तहत इसे हर साल 31 मई को मनाया जाने लगा.

इसके तहत हर साल इस दिवस की एक थीम चुनी जाती है और उसकी बिना पर लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक, फिर उससे विरत करने की कोशिशें की जाती हैं. यह भी समझाया जाता है कि उनके द्वारा तंबाकू का सेवन न सिर्फ उनके बल्कि उनके आसपास रहने वाले लोगों के भी लिए बहुत त्रासद है. विडंबना यह कि इसके बावजूद दुनिया भर में बड़ी संख्या में किसी न किसी रूप में तंबाकू और उसके उत्पादों का सेवन कर रहे लोग उनकी लत से उतनी संख्या में मुक्त नहीं हो पा रहे कि उसे लेकर आश्वस्त हुआ जा सके.

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के 38 प्रतिशत से ज्यादा पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं. महिलाओं में यह आंकड़ा नौ प्रतिशत है. 15 से 49 साल की उम्र की एक प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं, तो इसी आयु वर्ग के 19 प्रतिशत पुरुषों को इसकी लत है. साफ है कि समस्या तंबाकूजनित नशों की ही नहीं है, शराब की भी है.

साफ है कि तंबाकू निषेध दिवस सच्चे अर्थों में तभी सार्थक हो सकता है, जब देश में नशे के खिलाफ सुसंगत नीति बने और सरकारें उसके कार्यान्वयन के लिए जरूरी साहस और इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करें. साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्तर पर जनस्वास्थ्य रक्षा की दूरगामी प्रभावों वाली नीतियां बनाकर उनका कार्यान्वयन करा सके.

टॅग्स :Drugs and Health Products Regulatory AgencyबिहारभारतIndiaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?