लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी

By हर्षा भोगले | Updated: April 29, 2019 09:32 IST

पांच हफ्ते पहले सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब अपेक्षाओं पर बिल्कुल दूसरे छोर पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देसनराइजर्स खेल के सभी विभागों में सही साबित हुए हैं। किंग्स इलेवन मुश्किलों से जूझ रही फ्रेंचाइजी रही है। पंजाब-हैदराबाद के बीच 29 अप्रैल को मैच होगा।

पांच हफ्ते पहले सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब अपेक्षाओं पर बिल्कुल दूसरे छोर पर थे। सनराइजर्स खेल के सभी विभागों में सही साबित हुए हैं। वे एक स्थायी फ्रेंचाइजी थे, उनके विदेशी खिलाड़ी मैच जिता रहे थे, उनके पास अच्छे विकल्प मौजूद थे, उनके पास अलग-अलग पिच के लिए अलग-अलग विकल्प थे और एक ऐसा कप्तान और कोच, जिनका सभी सम्मान करते हैं। वे प्ले ऑफ में जाने के प्रबल दावेदार थे।

दूसरी तरफ किंग्स इलेवन मुश्किलों से जूझ रही फ्रेंचाइजी रही है। उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए। उनकी टीम में बहुत ज्यादा गहराई भी नहीं दिखती और ऐसी बहुत ही कम चीजें हैं, जिसे देखकर लगे कि वे विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।

मगर अब, ये दोनों टीमें ऐसे मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जो आगे चलकर यह निर्णय कर सकता है कि कौन सी टीम प्ले ऑफ में जाएगी। दोनों टीमों के 10-10 अंक हैं और दोनों के ही 3-3 मैच बचे हुए हैं। आईपीएल के निचले हाफ में अभी काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। दोनों ही टीमें अपने घरेलू मैदान में अच्छा खेलती हैं और मेहमान टीम के तौर पर ज्यादा सफल नहीं हुईं।

इस वजह से सनराइजर्स का पलड़ा थोड़ा भारी लगता है। उनके लिए अच्छी खबर यह है कि मनीष पाण्डेय फॉर्म में लौट आए हैं और डेविड वार्नर अभी भी अच्छा खेल रहे हैं। मगर उनका भारतीय मध्य क्रम पूरे सीजन में ही कुछ खास नहीं कर पाया है। चिंता की बात यह भी है कि राशिद पिछले दो मैचों में फीके ही रहे हैं।

सनराइजर्स की टीम मार्च में जैसी दिख रही थी, अभी वैसी नहीं है और लीग के इस चरण का उन्हें मजबूती से अंत करना होगा। किंग्स इलेवन ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक ही जीता है, लेकिन उन्हें दो मैच घरेलू मैदान में खेलने हैं, जो जहां वे ज्यादा मजबूत हैं। वे अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों और शमी और अश्विन पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हैं।

पिछले साल कीनिराशा उन्हें जरूर याद होगी। अगर वे किसी तरह से यहां जीत हासिल कर लेते हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके पास बेहतर मौका रहेगा। चेन्नई की टीम धोनी के बिना खोई हुई टीम लग रही है। इसके बाद उनका मैच घरेलू मैदान में बेहतर न कर पाने वाले केकेआर के खिलाफ भी उनके पास मौका रहेगा। अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो यह इस साल आईपीएल की सबसे बड़ी खबर होगी।

टॅग्स :आईपीएल 2019सनराइज़र्स हैदराबादकिंग्स इलेवन पंजाबइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?