लाइव न्यूज़ :

सीवानः कॉलेज में छात्र-छात्रा एक साथ नहीं बैठ सकते!, जेड ए इस्लामिया कॉलेज में तुगलकी फरमान जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2023 18:35 IST

बिहार में सीवान में स्थित जेड ए इस्लामिया कॉलेज में एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। क्लास खत्म होने के बाद भी छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर पढ़ाई एवं बातचीत नहीं कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज के प्राचार्य इदरीश आलम एक पत्र जारी कर यह आदेश दिया है। छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया है। हंसी मजाक करते हुए पाया गया, तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

पटनाः बिहार में सीवान में स्थित जेड ए इस्लामिया कॉलेज में एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। इस कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ बैठने पर रोक लगा दी गई है। कॉलेज के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, क्लास खत्म होने के बाद भी छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर पढ़ाई एवं बातचीत नहीं कर सकते हैं। जिसके बाद इस आदेश को लेकर तमाम तरह की बातें कही जाने शुरू कर दी गई है। 

 

कॉलेज के प्राचार्य इदरीश आलम एक पत्र जारी कर यह आदेश दिया है। इसको लेकर छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया है। कॉलेज की ओर से फरमान जारी कर कहा गया है कि अगर छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठे देखा गया, उन्हें हंसी मजाक करते हुए पाया गया, तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

प्राचार्य इदरीश आलम के द्वारा जारी किया गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि धारा 29 व 30 के अंतर्गत स्थापित यह एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है। इसके सारे प्रबंधन का अधिकार शासी निकाय में निहित है। दरअसल, एक वीडियो में दिख रहा है कि बुर्के में लड़कियों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं।

वीडियो सीवान के जेड.ए इस्लामिया कॉलेज का बताया गया। कॉलेज प्रबंधन ने जांच कराई तो यह साफ हो गया कि यह वीडियो उन्हीं के कॉलेज की लड़कियों का है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने कड़ा फैसला ले लिया। अब कॉलेज कैंपस में छात्र-छात्राएं एक साथ बैठे हंसी मजाक करते पकड़े गए तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।

इस्लामिया कॉलेज में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई होती है। इस कॉलेज में करीब 800 छात्र-छात्राएं हैं। कॉलेज के प्राचार्य इदरीश आलम ने कहा कि कुछ बैड एलिमेंट्स हैं जो कॉलेज परिसर में चले आते हैं। इसमें कुछ लड़कियों का भी गलती है जो उनका सहयोग करते हुए बातचीत और हंसी मजाक करती हैं।

जिसको रोकने के लिए इस तरह का पत्र जारी किया गया है, लेकिन इस पत्र का गलत अर्थ नहीं है। इस पत्र के माध्यम से छात्रों को छात्राओं को और उनके परिजनों को अवगत कराया गया है कि कॉलेज में आए तो आप डिसिप्लिन में रहें।

टॅग्स :पटनासिवाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'