लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेटर ने भारत को प्रतिबंध से छूट देने का समर्थन किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 नवंबर रिपब्लिकन पार्टी के एक शीर्ष सांसद ने रूस से एस-400 मिसाइलें खरीदने पर नयी दिल्ली को प्रतिबंधों से छूट देने की बढ़ती मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध मजबूत हो रहे हैं।

एस-400 लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली रूस की सबसे आधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली है।

सीनेटर टॉमी टबरविले ने कहा कि वह रूस की एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए भारत को प्रतिबंध से छूट देने का समर्थन करते हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हो रहे है। हमने भारत की ओर चीन की आक्रामकता पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उच्च पदाधिकारयों से मुलाकात की।’’

टबरविले क्षेत्र में चीन से होने वाले खतरों का आकलन करने के लिए भारत और दक्षिणपूर्व एशिया जाने वाले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस द्वारा भारत को एस-400 मिसाइलें दिए जाने पर ‘‘चिंता’’ व्यक्ति की है। बाइडन प्रशास ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह एस-400 मिसाइल प्रणालियों की खरीद के लिए ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवरसरीज थ्रू सैन्शंस एक्ट’ (सीएएटीएसए) के प्रावधानों के तहत भारत पर प्रतिबंध लागू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला