लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों, कारोबारियों ने कोविड टीकों को अन्य देशों को देने के कदम का स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 12:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार जून शीर्ष अमेरिकी सांसदों, कारोबारी सूमहों और भारतीय अमेरिकियों ने भारत सहित अन्य देशों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों की दो करोड़ 50 लाख खुराकें भेजने के बाइडन प्रशासन के कदम का स्वागत किया है।

सांसद मिट रोमनी ने बृहस्पतिवार को कहा,‘‘ यह एक पहला अच्छा कदम है। मैं प्रशासन से अपने वैश्विक टीका आवंटन कार्यक्रम में तेजी लाने का अनुरोध करता हूं, यह कार्यक्रम तत्काल जरूरत और क्षेत्रीय प्राथमिकता की योजना पर केन्द्रित हो । मैं टीकों की दूसरी खेप शीघ्र आवंटित किए जाने को ले कर आशान्वित हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ताइवान और भारत जैसे देशों को कोविड-19रोधी टीकों की बेहद जरूरत है, ऐसे में मुझे प्रसन्नता है कि प्रशासन वैश्विक टीका आपूर्ति योजना पर क्रियान्वयन की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिकी टीके चीन और रूस से आ रहे टीकों के मुकाबले कहीं अधिक सुरक्षित और असरदार हैं।’’

सांसद ग्रेस मेंग ने भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और एशिया के अन्य देशों के लिए टीके भेजने की योजना की घोषणा करने के लिए बाइडन प्रशासन की सराहना की।

अमेरिकी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एक बयान जारी करके वैश्विक टीका उत्पादन में तेजी लाने और टीके तक पहुंच को व्यापक बनाने के प्रयासों का स्वागत किया ।

अमेरिका चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष मायरॉन ब्रिलियंट ने कहा,‘‘ दुनिया भर के देश स्वास्थ्य संकट से निपटने में संघर्ष कर रहे हैं, हम जानते हैं कि इसे और अधिक किया जा सकता है तथा किया जाना चाहिए। अमेरिका में मांग से ज्यादा आपूर्ति होने के कारण प्रशासन को अतिरिक्त खुराकें वैश्विक आपूर्ति के लिए देनी चाहिए।’’

फिजीशियन डॉ विजय जी प्रभाकर ने इसे अमेरिका-भारत संबंधों के लिए ‘‘सकारात्मक कदम’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला