लाइव न्यूज़ :

इसरो, एनओएए के नेतृत्व वाली एक बहुराष्ट्रीय परियोजना का संरा ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 09:24 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 जून भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिका के प्रतिष्ठान एनओएए के सह-नेतृत्व में एक बहुराष्ट्रीय परियोजना को संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने इसमें इस्तेमाल में लाई गई नवीन प्रौद्योगिकी के लिए अपना समर्थन दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य उपग्रह तथा भूमि-आधारित अवलोकनों के आधार पर सटीक तटीय आंकड़े प्राप्त करना है, ताकि इनका इस्तेमाल वैज्ञानिकों के बीच विश्वास तथा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया जा सके।

राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस परियोजना को ‘पृथ्वी निगरानी उपग्रह-तटीय अवलोकन, अनुप्रयोग, सेवाएं एवं उपकरण (सीईओएस सीओएएसटी) के लिए समिति’ कहा जा है। इसकी प्रारंभिक परियोजनाएं ‘ओशन डिकेड’ पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्दिष्ट 17 सतत विकास लक्ष्यों में से कई को पूरा करने के लिए पृथ्वी निगरानी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने में विशेष रूप से सक्षम है। इन परियोजनाओं के विषयों में महाद्वीपीय तटरेखाओं और छोटे द्वीप राष्ट्रों के बीच आपदा जोखिम में कमी और तटीय लचीलापन लाना शामिल हैं।

उसने कहा, ‘‘ इनके काम से समुद्र के भूमि को प्रभावित करने के अध्ययन के हमारे तरीके में सुधार आएगा, उदाहरण के लिए भीषण बाढ़, साथ ही भूमि उपयोग तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को कैसे प्रभावित करता है, इसका पता चलेगा, लेकिन यह केवल पानी की गुणवत्ता के मुद्दों, तटीय अपवाह तथा तलछट समेत मूल कारणों तक सीमित नहीं है।’’

बयान में कहा गया कि सीईओएस सीओएएसटी कृषि, निर्माण, और वाणिज्यिक और मछली पकड़ने जैसे उद्योगों के हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। परियोजना को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समुद्र विज्ञान आयोग (आईओसी) ने अपना समर्थन प्रदान किया है, जो संयुक्त राष्ट्र की महासागर दशक (ओशन डिकेड) योजना की प्रारंभिक कार्रवाई के रूप में 2021–2030 तक चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना