लाइव न्यूज़ :

वर्तमान हालात में भारत के साथ वार्ता की कोई संभावना नहीं: पाक विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:08 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि वर्तमान में जो हालात चल रहे हैं उनमें भारत के साथ कूटनीतिक वार्ता की कोई संभावना नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह कहा गया।

नयी दिल्ली अपने इस रूख पर कायम है कि ‘वार्ता और आतंकवाद’ साथ-साथ नहीं चल सकते हैं तथा वह इस्लामाबाद से बार-बार यह कहता रहा है कि वह भारत के खिलाफ हमले करने के लिए जिम्मेदार विभिन्न आतंकी समूहों के खिलाफ स्पष्ट कदम उठाए।

डॉन अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा, ‘‘वर्तमान हालात में भारत के साथ पीछे के दरवाजे से या फिर कूटनीतिक वार्ता की कोई संभावना नहीं है...इस वक्त संवाद के लिए परिस्थितियां उचित नहीं हैं।’’

अखबार के मुताबिक कुरैशी अपने गृहनगर मुल्तान में संवाददाताओं से बात कर रहे थे जब उन्होंने ये टिप्पणियां कीं।

पठानकोट वायुसेना अड्डे पर 2016 में पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों ने हमला किया था उसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद खराब हो गए। इसके बाद उरी में भारतीय सेना के शिविर पर हमले समेत कई अन्य हमलों के चलते दोनों देशों के बीच संबंध रसातल में चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा