लाइव न्यूज़ :

बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2026 16:54 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की समृद्धि के लिए आज मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया हूं।आज से ही बिहार के लिए काम शुरू कर दिया है।जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।

पटनाः बिहार के के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा। उन्होंने बिहार के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस रास्ते पर इससे पहले की सरकार चल रही थी ठीक उसी पैटर्न पर नई सरकार भी काम करेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए आज मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया हूं।

आज से ही बिहार के लिए काम शुरू कर दिया है। पूरी तरह से निश्चिंत रहिए बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज से ही मैंने काम करना शुरू कर दिया हूं, बिहार के लोग पूरी तरह से संतुष्ट रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को भी संदेश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ काम करें। सम्राट चौधरी ने भरोसा जताया कि बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और जनता का विश्वास बनाए रखेंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि...लोकभवन में आज बिहार के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। बिहार की देवतुल्य जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए, विकास और समृद्धि की दिशा में हर कदम समर्पित होगा।

इस नवीन जिम्मेदारी के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं हमारे माननीय नेता नीतीश कुमार जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं समस्त एनडीए नेतृत्व का धन्यवाद-आभार करता हूं एवं सभी के मार्गदर्शन में सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हूं।

इससे पहले नीतीश कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने लिखा था कि आदरणीय नीतीश कुमार जी आपके नेतृत्व में बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव मिली है। आपके मार्गदर्शन पर चलते हुए हम इस विरासत को और आगे बढ़ाएंगे। आपकी आत्मीय शुभकामनाओं और विश्वास के लिए हृदय से आभार।

यह दायित्व हम सभी के सामूहिक संकल्प और एनडीए के परिश्रम का परिणाम है। आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

टॅग्स :सम्राट चौधरीनरेंद्र मोदीBJPजेडीयूनीतीश कुमारबिहार समाचारपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?