लाइव न्यूज़ :

एक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 15, 2026 07:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का जो सपना देखा है, उसमें अड़ंगा डाला जा रहा है.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत तेजी से प्रगति करे. इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत की. हरित ऊर्जा के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए अनुदान की भी व्यवस्था की. उद्योगों के लिए भी सरकार ने नियमों को आकर्षक बनाया ताकि हरित ऊर्जा से उत्पादन के लक्ष्य को पूरा किया जा सके. बिल्कुल सामान्य भाषा में बात करें तो निश्चित रूप से सूरज से जो बिजली बनती है वह कोयले और पानी से बनने वाली ऊर्जा से बहुत सस्ती होती है मगर सरकारी बिजली कंपनियां पता नहीं क्यों हरित ऊर्जा को हतोत्साहित करने में लगी हैं.

यह कहने में कोई हर्ज नहीं हैै कि सरकारी बिजली कंपनियां ही प्रधानमंत्री के सपने में अड़ंगा खड़ा कर रही हैं. बिजली कंपनी ने नियम लागू कर दिया है कि दिन में तो उद्योग सूरज की ऊर्जा का खपत कर पाएंगे, बाकी बिजली जो ग्रिड पर जाएगी, वह उन्हें रात को अत्यंत महंगी दर पर मिलेगी!

यदि इस तरह का नियम रहेगा तो फिर सवाल है कि जो उद्योग रात में काम करते हैं या विभिन्न पालियों में काम करते हैं, उन्हें तो भारी नुकसान होगा. ऐसे में कोई नया उद्योग सोलर सिस्टम क्यों लगाएगा? बिजली कंपनी को तो लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा करने का काम किया है. इसके लिए तो उनकी सराहना होनी चाहिए.

सोलर एनर्जी का मतलब है कोयले की बचत लेकिन पता नहीं क्यों, यह बात बिजली कंपनी को समझ में ही नहीं आ रही है. कमाल की बात है कि इस तरह के नियमों को लेकर लोगों की राय या आपत्ति जानने की कोई कोशिश भी नहीं की जाती. कई  नियम चुपके से लागू कर दिए जाते हैं. इस बार उद्योगों के लिए जो नियम लाए गए हैं, उसका भारी विरोध होना स्वाभाविक है.

बल्कि इस पूरे प्रकरण को इस नजरिये से देखा जाना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का जो सपना देखा है, उसमें अड़ंगा डाला जा रहा है. इस बात की जांच-पड़ताल होनी चाहिए कि वो कौन लोग हैं जो हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के बजाए उसमें व्यवधान डालने का काम कर रहे हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. एक राष्ट्रीय सपने की राह में इस तरह का व्यवधान अक्षम्य है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहरित ऊर्जाEnergy Department
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?