लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 15:33 IST

बिहार में करीब 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेता सीएम बने।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के शपथ लेने पर बधाई दी।सांसद नीतीश कुमार बिहार से दिल्ली जाने से पहले एक दांव खेल दिया।एनडीए सरकार भले ही जदयू के पास नहीं है लेकिन नीतीश ही सब हैं।

पटनाः सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने बिहार सचिवालय में बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर का अनुभव बेहद उपयोगी साबित होगा। प्रधानमंत्री ने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के शपथ लेने पर उन्हें भी बधाई दी।

बिहार में करीब 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेता सीएम बने। पहले नीतीश कुमार सीएम थे तो 2 डिप्टी सीएम बीजेपी के पास था। इस बार समीकरण बदला और 2 डिप्टी सीएम जदयू के खाते में गया। सांसद नीतीश कुमार बिहार से दिल्ली जाने से पहले एक दांव खेल दिया।

पूर्व सीएम ने कुशवाहा (सम्राट चौधरी), यादव (विजेंद्र यादव) और भूमिहार (विजय कुमार चौधरी) को सत्ता सौंप दिखा दिया की सुपर बॉस हम हैं। नीतीश कुमार ने सबसे भरोसेमंद नेता विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव पर भरोसा जताया। यहां पर नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी पर विश्वास नहीं जताया। एनडीए सरकार भले ही जदयू के पास नहीं है लेकिन नीतीश ही सब हैं।

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को लेकर ऐसी त्रिमूर्ति बनाई है कि राजद और तेजस्वी यादव को इस पार पाना मुश्किल होगा। सोशल इंजीनियरिंग के सहारे नीतीश कुमार 20 साल से शासन चला रहे थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अनुसार एनडीए के पास 202 विधायक हैं।

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी को लव-कुश कहा जाता है। भाजपा और कई मीडिया के लोग सम्राट की जगह किसी और को सीएम बना रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने चाणक्य नीति खेली और कुश यानी सम्राट को सीएम बनाया। नीतीश कुमार की पारी अब राज्यसभा में देखने को मिलेगी। नीतीश कुमार कुशवाहा, यादव और भूमिहार को लेकर बिहार की राजनीति करेंगे।

चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई तो दी है, लेकिन उनके बधाई संदेश में शुभकामनाओं से ज्यादा कटाक्ष और बिहार की बदहाली का लंबा लेखा-जोखा नजर आया। तेजस्वी यादव ने एलेक्टेड बनाम सेलेक्टेड का नैरेटिव सेट करते हुए नई सरकार पर हमला बोला है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसम्राट चौधरीBJPजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?