लाइव न्यूज़ :

भाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 11:20 IST

नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से निकालकर आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाई सम्राट चौधरी से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले पटना में मिला।मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा।केंद्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता को मेरी शुभकामनाएं।

पटनाः सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने कल इस्तीफा दे दिया था। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में सम्राट चौधरी ने कमान संभाल ली।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ट्वीट किया कि आज, मैं अपने भाई सम्राट चौधरी से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले पटना में मिला।

उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी, शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वे मेरे बिहार को अगले चरण में ले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा।

जिस प्रकार नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से निकालकर आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी... हम निश्चित रूप से नीतीश कुमार की उपस्थिति और राज्य में उनकी सक्रिय भूमिका को याद करेंगे। केंद्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता को मेरी शुभकामनाएं..."

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारसम्राट चौधरीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?