कान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 22:11 IST2026-04-15T22:04:13+5:302026-04-15T22:11:00+5:30
मैं आज कहकर जाता हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से गंगासागर तक... एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

file photo
कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर राजनीतिक हमला तेज है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा? जलपाईगुड़ी और मालदा में रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। सरकार बनने पर इस तरह के किसी भी निर्माण को रोक देगी।
कान खोल के सुन लो…
— BJP (@BJP4India) April 15, 2026
भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा. ❌ pic.twitter.com/vh826AfMET
आपके एक सही वोट की ताकत मतलब- जय श्रीराम! शाह ने कहा कि आप EVM पर कमल के निशान पर बटन दबाना, पश्चिम बंगाल से गुंडाराज को मिटाना हमारा काम है! इस देश से आतंकवाद को भाजपा ने समाप्त किया है। इस देश से नक्सलवाद को भाजपा ने समाप्त किया है। और दीदी, कान खोलकर सुन लो।
आपके एक सही वोट की ताकत मतलब- जय श्रीराम! pic.twitter.com/3otT6k2MJI
— BJP (@BJP4India) April 15, 2026
आप EVM पर कमल के निशान पर बटन दबाना,
— BJP (@BJP4India) April 15, 2026
पश्चिम बंगाल से गुंडाराज को मिटाना हमारा काम है! pic.twitter.com/9CAqjZ4LNS
मैं आज कहकर जाता हूं, कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से गंगासागर तक, एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी। आज पूरा बंगाल दीदी के गुंडों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। आपको सीमेंट लेना तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है, ईंट लेनी है तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है।
बालू लेना है तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है... 4 मई को भाजपा सरकार बना दो, इन सिंडिकेट वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। बंगाल की तिजोरी पर जिन्होंने डाका डाला है, उन सभी को जेल में डालने का काम करेंगे। माताओं-बहनों, आप भाजपा सरकार बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों सख़्ती से बंद करेंगे।
HM Shri @AmitShah addresses public meeting in Tufanganj, West Bengal.#MatriShaktiBhorosaCardhttps://t.co/vj8AJ68SuM
— BJP (@BJP4India) April 15, 2026
ममता दीदी, आपका समय अब समाप्त हो गया है। अब भाजपा की बारी है। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री है, ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री है और बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद... अंग, बंग और कलिंग, तीनों जगह कमल का फूल खिल जाएगा। लव जिहाद-लैंड जिहाद हम कठोरता के साथ बंद करेंगे।
पुलिस समेत सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। साथ ही, हर दीदी के बैंक अकाउंट में 3000 रुपए हर महीने देने का काम करेंगे। युवाओं के खाते में भी 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का काम करेंगे। उत्तर बंग में एम्स बनाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उत्तर बंग में एक 500 बेड का कैंसर अस्पताल बनाने का काम करेंगे।
उत्तर बंग के युवाओं के लिए यहां पर एक आईआईटी बनाने का काम करेंगे। आईआईटी के साथ-साथ उत्तर बंग के युवाओं के लिए आईआईएम बनाने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी। इसके साथ-साथ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने का काम भी भाजपा सरकार करेगी।
हमने तय किया है कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही हम राजवंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करेंगे। सरकार बनते ही हम प्रसिद्ध नारायणी सेना के नाम से स्टेट रिजर्व पुलिस में नारायणी बटालियन की स्थापना करने का काम करेंगे। सिर्फ यही नहीं, भाजपा सरकार बना दो, हम चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेंगे।