लाइव न्यूज़ :

कान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 22:11 IST

मैं आज कहकर जाता हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से गंगासागर तक... एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने का काम भी भाजपा सरकार करेगी।उत्तर बंग के युवाओं के लिए यहां पर एक आईआईटी बनाने का काम करेंगे। उत्तर बंग के युवाओं के लिए आईआईएम बनाने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर राजनीतिक हमला तेज है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा? जलपाईगुड़ी और मालदा में रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। सरकार बनने पर इस तरह के किसी भी निर्माण को रोक देगी।

आपके एक सही वोट की ताकत मतलब- जय श्रीराम! शाह ने कहा कि आप EVM पर कमल के निशान पर बटन दबाना, पश्चिम बंगाल से गुंडाराज को मिटाना हमारा काम है! इस देश से आतंकवाद को भाजपा ने समाप्त किया है। इस देश से नक्सलवाद को भाजपा ने समाप्त किया है। और दीदी, कान खोलकर सुन लो।

मैं आज कहकर जाता हूं, कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से गंगासागर तक, एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी। आज पूरा बंगाल दीदी के गुंडों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। आपको सीमेंट लेना तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है, ईंट लेनी है तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है।

बालू लेना है तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है... 4 मई को भाजपा सरकार बना दो, इन सिंडिकेट वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। बंगाल की तिजोरी पर जिन्होंने डाका डाला है, उन सभी को जेल में डालने का काम करेंगे। माताओं-बहनों, आप भाजपा सरकार बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों सख़्ती से बंद करेंगे।

ममता दीदी, आपका समय अब समाप्त हो गया है। अब भाजपा की बारी है। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री है, ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री है और बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद... अंग, बंग और कलिंग, तीनों जगह कमल का फूल खिल जाएगा। लव जिहाद-लैंड जिहाद हम कठोरता के साथ बंद करेंगे।

पुलिस समेत सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। साथ ही, हर दीदी के बैंक अकाउंट में 3000 रुपए हर महीने देने का काम करेंगे। युवाओं के खाते में भी 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का काम करेंगे। उत्तर बंग में एम्स बनाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उत्तर बंग में एक 500 बेड का कैंसर अस्पताल बनाने का काम करेंगे।

उत्तर बंग के युवाओं के लिए यहां पर एक आईआईटी बनाने का काम करेंगे। आईआईटी के साथ-साथ उत्तर बंग के युवाओं के लिए आईआईएम बनाने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी। इसके साथ-साथ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने का काम भी भाजपा सरकार करेगी।

हमने तय किया है कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही हम राजवंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करेंगे। सरकार बनते ही हम प्रसिद्ध नारायणी सेना के नाम से स्टेट रिजर्व पुलिस में नारायणी बटालियन की स्थापना करने का काम करेंगे। सिर्फ यही नहीं, भाजपा सरकार बना दो, हम चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेंगे।

टॅग्स :West Bengal Assemblyचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?