बेंगलुरुः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का मैच आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या लीग में खेलते हुए अपने 100 विकेट पूरे किए। मैच से पहले केवल 2 विकेट दूर थे। अब्दुल समद को 0 पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। अब तक, उन्होंने 147 आईपीएल मैच खेले हैं और 100 विकेट अपने नाम किए हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 45 रन देकर चार विकेट है। इस सूची में युजवेंद्र चहल शीर्ष पर हैं।
अब तक 178 मैचों में इस स्पिनर ने 224 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 40 रन देकर पांच विकेट है। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी ने चार में से तीन मैच जीते हैं। +1.148 के नेट रन रेट और छह अंकों के साथ बेंगलुरु अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम ने एक बदलाव करते हुए जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को एकादश में शामिल किया है।