RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

IPL 2026 के इस मुकाबले में RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG की टीम 146 रन पर ही सिमट गई।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 15, 2026 23:18 IST2026-04-15T23:18:31+5:302026-04-15T23:18:59+5:30

RCB vs LSG ipl 2026 kohli 49 match winning innings | RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

googleNewsNext
HighlightsRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

RCB vs LSG: IPL 2026 के इस मुकाबले में RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG की टीम 146 रन पर ही सिमट गई। शुरुआत में ही मार्करम और पूरन के विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने थोड़ी संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से बड़ा स्कोर नहीं बन पाया और अंत में मुकुल चौधरी के 39 रन टीम को बस सम्मानजनक स्कोर तक ही पहुंचा सके। जवाब में RCB की शुरुआत भले धीमी रही, लेकिन विराट कोहली ने 49 रन की अहम पारी खेलकर मैच को पूरी तरह कंट्रोल में ला दिया, और फिर रजत पाटीदार व देवदत्त ने मिलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर अहम विकेट निकाले, जिससे मैच का रुख पूरी तरह RCB के पक्ष में चला गया।

Open in app