कोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 22:55 IST2026-04-15T22:47:36+5:302026-04-15T22:55:10+5:30

ipl rcb vs lsg Virat Kohli have Orange Cap Royal Challengers Bangalore number 1 with 8 points defeated Lucknow Super Giants 5 wickets 5th match see video | कोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली ने 34 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली।क्रुणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए।सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर ऑल आउट हो गई।

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को 146 रन पर समेट कर 5 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही 228 रन के साथ विराट कोहली पहले पायदान पर आ गए और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5 मैच में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक लेकर पहले पायदान पर है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 5 मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ अंक तालिका में टॉप- 5 से बाहर है। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 34 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, एलएसजी के बल्लेबाजों को लय बनाने का मौका ही नहीं दिया और उन्हें 146 रनों पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में स्टार बल्लेबाज ने इसका बखूबी सामना किया और आरसीबी ने पावरप्ले में 60 रन बनाए। कोहली अर्धशतक से सिर्फ एक रन से चूक गए।

आरसीबी के फिल साल्ट ने 8 गेंद में 7 रन का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंद में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 27 रन की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 9 गेंद में 23 रन बनाए। देवदत्त पड्डिक्कल ने मात्र 10 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 40, आयुष बडोनी ने 38 और मुकुल चौधरी ने 39 रन की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर पहुंचाया।

इससे पहले रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को 146 रन पर समेट दिया। रसिख (24 रन पर चार विकेट) और भुवनेश्वर (27 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर ऑल आउट हो गई। क्रुणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

ऋषभ पंत की कोहनी में हेजलवुड की गेंद पर चोट लगी

लखनऊ सुपर जाइंट्स को बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान बड़ा झटका लगा जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की उछाल लेती गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत की बाईं कोहनी पर चोट लगी। भारत टीम के नेट सत्र के दौरान पेट के बाईं ओर लगी चोट से उबरने के बाद आईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें फ्रेक्चर नहीं हुआ हो।

Open in app