लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 17:53 IST

मंत्रिमंडल विस्तार में मई के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। हालांकि सूत्रों के अनुसार जो जानकारी सामने आ रही है, अधिकांश तौर पर पुराने चेहरों को जगह मिलेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने कैबिनेट मंत्री(उपमुख्यमंत्री) पद की शपथ ली।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम संकेत दिए हैं।पांच राज्यों में चल रहे चुनाव और उनके परिणाम आने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

पटनाः बिहार में मंत्रिमंडल विभाग का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, कला एवं संस्कृति और खेल सहित 29 विभाग मिले हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन और ग्रामीण विकास सहित 10 विभाग मिले हैं। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और वित्त सहित 8 विभाग मिले हैं। आज सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पटना के लोक भवन में स्थित जर्मन हैंगर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके साथ ही जदयू के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने कैबिनेट मंत्री (उपमुख्यमंत्री) पद की शपथ ली।

बिहार में नई सरकार गठन के बाद विभागों का प्रारंभिक बंटवारा कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अहम विभाग अपने पास रखते हुए प्रशासनिक कमान मजबूत करने के संकेत दिए हैं। उन्हें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन समेत कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कई अहम विभाग शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उनको जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

इन विभागों को सरकार के लिए अहम माना जाता है, जिससे उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें ऊर्जा, वित्त, योजना एवं विकास, समाज कल्याण और वाणिज्य-कर जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जिम्मे सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व, नगर विकास एवं आवास,  स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पंचायती राज विभाग शामिल हैं।

जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के जिम्मे जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-सम्पर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग शामिल हैं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के जिम्मे ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग शामिल है। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह अस्थायी व्यवस्था है।

कैबिनेट के पूर्ण विस्तार के बाद अन्य मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बीच ही बांटे गए हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम संकेत दिए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के भीतर इस पर जल्द ही बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। चिराग पासवान ने संकेत दिया कि पांच राज्यों में चल रहे चुनाव और उनके परिणाम आने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

यानी मंत्रिमंडल विस्तार में मई के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। हालांकि सूत्रों के अनुसार जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में अधिकांश तौर पर पुराने चेहरों को जगह मिलेगी। उधर, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे।

उन्होंने पूजा की और आशीर्वाद लिया। सुबह से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे। 

टॅग्स :बिहारपटनासम्राट चौधरीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल