लाइव न्यूज़ :

सुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2026 16:59 IST

सहरसाः साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले लड़कों को सुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर विश्वास जीतते थे।

Open in App
ठळक मुद्देरजिस्ट्रेशन और कॉन्टैक्ट सर्विस के नाम पर 1500 रुपये की शुरुआती वसूली की जाती थी। ठगी पूरी तरह सुनियोजित और संगठित तरीके से चल रही थी।एक बार पैसे मिलने के बाद अलग-अलग बहानों से लगातार और रकम ऐंठी जाती थी।

सहरसाःबिहार के सहरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला के पास चल रहे एक फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। यह पूरा गिरोह मैरिज लाइन डॉट कॉम नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आकर्षक प्रोफाइल के जरिए कुंवारे युवकों को अपने जाल में फंसाता था। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले लड़कों को सुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर विश्वास जीतते थे।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन और कॉन्टैक्ट सर्विस के नाम पर 1500 रुपये की शुरुआती वसूली की जाती थी। एक बार पैसे मिलने के बाद अलग-अलग बहानों से लगातार और रकम ऐंठी जाती थी। यह ठगी पूरी तरह सुनियोजित और संगठित तरीके से चल रही थी।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुपौल निवासी रंजन कुमार है, जो सहरसा में किराए के मकान में रहकर इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। उसने कॉल सेंटर की तर्ज पर युवतियों को नौकरी पर रखा था, जो अलग-अलग शिफ्ट में काम करती थीं और कॉल तथा चैटिंग के जरिए लोगों को झांसे में लेती थीं।

छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई तीनों युवतियों में दो सहरसा और एक पूर्णिया जिले की रहने वाली बताई गई हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये वेतन दिया जाता था और वे केवल कॉलिंग का काम करती थीं, उन्हें इस पूरे ठगी नेटवर्क की गहराई की पूरी जानकारी नहीं थी।

अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी रंजन कुमार उत्तर प्रदेश की एक सामूहिक विवाह संस्था के नाम का भी दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित करता था। सोमवार देर रात हुई इस बड़ी कार्रवाई में कुल 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस अब इस पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क के बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने लोग इस शादी के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाBihar PoliceबिहारCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?