लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने अफगानिस्तान के एक और महत्वपूर्ण जिले पर कब्जा किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:04 IST

Open in App

काबुल, 21 जून (एपी) तालिबान के लड़ाकों ने सोमवार को अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत के महत्वपूर्ण जिले पर नियंत्रण स्थापित कर लिया और प्रांतीय राजधानी की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता इनामुद्दीन रहमानी ने बताया कि इमाम साहिब जिले के आसपास लड़ाई रविवार को शुरू हुई और सोमवार को दोपहर तक चली। तालिबान ने जिला मुख्यालय पर हमला किया और पुलिस मुख्यालय पर कब्जा जमा लिया। तालिबान के लड़ाके कुंदुज प्रांत की राजधानी से कुछ ही किलोमीटर दूर हैं, लेकिन शहर में नहीं घुसे। लेकिन ऐसी कुछ खबरें हैं कि बाहरी इलाके में तालिबान के कुछ लड़ाके मौजूद हैं।

अफगानिस्तान में एक मई से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से कई जिलों पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है। अफगानिस्तान के उत्तरी सरहद पर स्थित उत्तरी कुंदुज के इमाम साहिब की सीमा ताजिकिस्तान के साथ जुड़ी है और यह मध्य एशिया में आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है। रहमानी ने कहा कि पुलिस और अफगान राष्ट्रीय सेना के सैनिकों ने जिले की हिफाजत का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि शहर की रक्षा के दौरान कितने सुरक्षाकर्मी मारे गए या तालिबान के कितने लड़ाकों की मौत हुई।

तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्ला मुजाहिद ने पुष्टि की है कि इमाम साहिब जिला अब तालिबान के नियंत्रण में है और ‘‘हमने सुना है कि कई सैनिकों ने तालिबान के सामने समर्पण कर दिया।’’ कुंदुज में कई और जिलों पर भी आतंकवादी समूह का कब्जा हो गया है। इनमें इमाम साहिब के बगल का अचिन भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा