लाइव न्यूज़ :

एक और जंग की आहट! चीन के सैन्य अभ्यास के बीच ताइवान ने शुरू कर दी लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 07:39 IST

चीन की ओर से सैन्य अभ्यास के जरिए लगातार बनाए जा रहे दबाव के बीच अब ताइवान ने भी युद्ध के हालात में जवाबी कार्रवाई के लिए लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रील शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान ने मंगलवार को सैन्य अभ्यास के तहत लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रील शुरू की।चीन की ओर से पिछले कई दिनों से ताइवान के आसपास एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से भड़का हुआ है चीन।

ताइपे: चीन के दबाव के बीच उसकी ओर से जारी आक्रामक सैन्य अभ्यास के बीच ताइवान सक्रिय हो गया है। ताइवान की ओर से मंगलवार को युद्ध के हालात में जवाबी कार्रवाई के लिए लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रील शुरू की गई। मौजूदा तय कार्यक्रम के अनुसार ये ड्रील मंगलवार और गुरुवार को होनी है।

इस ड्रील के तहत दक्षिणी ताइवान में 78 की संख्या में 155 मिमी स्व-चालित हॉवित्जर और छह 120 मिमी मोर्टार की फायरिंग की जाएगी। इसके अलावा ताइवान की सेना 5 सितंबर को अपना सलाना अभ्यास आयोजित करेगी, जिसमें संयुक्त हथियारों की बटालियनों, लड़ाकू वाहनों, क्लाउडेड लेपर्ड बख्तरबंद वाहनों और मोर्टार के स्निपर्स को शामिल किया जाएगा।

ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास जारी

दूसरी ओर चीन ने ताइवान के आसपास अपना सैन्य अभ्यास सोमवार को भी जारी रखा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से अप्रसन्न चीन ने यह अभ्यास शुरू किया है जो सात अगस्त को समाप्त होना था। चीन का दावा है कि यह द्वीप को उसका हिस्सा है। 

चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार, पीपुल्स लिबेरशन आर्मी (पीएलए) की पूर्वी थिएटर कमान ने सोमवार को कहा कि वह ताइवान द्वीप के नज़दीक अपना सैन्य अभ्यास जारी रखेगी जिसका जोर पनडुब्बी रोधी कार्रवाई और हवा से पोत पर हमला करने पर है। पीएलए ने चार से सात अगस्त के तक द्वीप के आसपास छह क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास किया था जिसमें उसकी सभी सशस्त्र इकाइयां शामिल थीं। 

चीन के सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, सतह पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए संयुक्त रूप से हमला करने की क्षमताओं के परीक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया और लंबी दूरी के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने का परीक्षण किया गया। 

थिएटर कमान के तहत वायु सेना ने अलग अलग तरह के विमानों को तैनात किया जिनमें पूर्व चेतावनी विमान, बम वर्षक विमान, लड़ाकू विमान आदि शामिल थे। वायु सैनिकों ने लंबी दूरी की कई रॉकेट प्रणालियों और पारंपरिक मिसाइल सैनिकों के साथ मिलकर लक्ष्यों पर संयुक्त रूप से सटीक हमलों का अभ्यास किया। 

इनमें नौसेना और वायु युद्ध प्रणालियों से उन्हें मदद मुहैया कराई गई। कई बम वर्षक विमानों ने उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर की ओर ताइवान जलडमरूमध्य के आसमान में चक्कर लगाए जबकि कई लड़ाकू विमानों ने विध्ंसकों और युद्धपोत के साथ संयुक्त अभ्यास किया। यह अभ्यास कब खत्म होगा इसे लेकर कोई आधकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :Taiwanअमेरिकानैंसी पेलोसीNancy Pelosi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात