लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में स्थिति लगातार खराब हो रही है : बाइडन

By भाषा | Updated: July 16, 2021 10:06 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हांगकांग में स्थिति लगातार खराब हो रही है और चीन की सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है।

बाइडन ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हांगकांग में स्थिति लगातार खराब हो रही है और चीन की सरकार हांगकांग के साथ किए जाने वाले व्यवहार के संदर्भ में किए वादे को पूरा नहीं कर रही है।’’

बाइडन प्रशासन के शुक्रवार को हांगकांग पर एक व्यावसायिक परामर्श जारी करने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह इस बात का परामर्श होगा कि हांगकांग में क्या हो सकता है। यह उतना ही सरल और उतना ही जटिल है।’’

इस बीच, ‘प्रॉब्लम सॉल्वर कॉकस' ने बृहस्पतिवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा 100 साल से अपने ही लोगों के मानवाधिकारों के हनन की निंदा करने वाले द्विदलीय प्रस्ताव का समर्थन किया।

सांसद माइक गालाघर ने एक जुलाई को सीसीपी के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह प्रस्ताव पेश किया था और प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी से मतदान के लिए द्विदलीय प्रस्ताव को सदन के पटल पर लाने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!