लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने विश्वास और समर्थन के लिए प्रवासी कामगारों को शुक्रिया कहा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:27 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 18 दिसंबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने प्रवासी कामगारों का करीब एक साल पहले कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद से मुश्किलों का सामना करने के बावजूद भरोसा रखने और समर्थन करने के लिए शुक्रवार को उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने दोहराया कि अन्य सिंगापुरवासियों की तरह ही उनकी भी देखरेख की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ली ने कहा कि स्थिति को स्थिर करने के लिए कड़े प्रयास करने पड़े और अब प्रवासी वायरस से स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों से आए अधिकतर प्रवासियों को ली ने भरोसा दिया कि उनकी भी देखभाल सिंगापुर के नागरिकों की तरह की जाएगी।

उन्होंने भरोसा देते हुए कहा, ‘‘हमारे समाज में आप सम्मानित सदस्य हैं। अगर आप बीमार पड़े तो हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको स्वास्थ्य सुविधा मिले, आप अपने परिवार के संपर्क में रहे और यथाशीघ्र काम पर लौटें।’’

गौरतलब है कि सिंगापुर के समुद्री और निर्माण क्षेत्र के कार्यबल में प्रवासी कामगारों की बड़ी संख्या है।

ली ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद भरोसा, संयम और समर्थन कायम रखने के लिए हम प्रवासी कामगारों को धन्यवाद करते हैं।

बता दें कि सिंगापुर में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला इस साल जनवरी में सामने आया था और अब तक 58,341 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 93 प्रतिशत प्रवासी कामगार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब