लाइव न्यूज़ :

इजराइली सैनिकों की गोली से घायल हुए फलस्तीनी किशोर की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:43 IST

Open in App

यरुशलम, 17 जून (एपी) वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों की गोली से गंभीर रूप से घायल हुए फलस्तीनी किशोर की मौत हो गयी है। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इजराइली सेना ने कहा कि बुधवार को वेस्ट बैंक के नबलस के पास एक चौकी पर तैनात एक सैनिक ने देखा कि फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों का एक समूह आगे की ओर बढ़ रहा है। उनमें से एक प्रदर्शनकारी ने सैनिक की तरफ कुछ फेंका जिसमें धमाका हुआ।

इसके जवाब में सैनिक ने हवा में गोली चलाने के बाद उस फलस्तीनी किशोर को गोली मार दी। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए 15 साल के अहमद शम्सा की मौत हो गयी।

इससे पहले बुधवार को इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक इलाके में सैनिकों के एक समूह पर कार से हमला करने की कोशिश कर रही एक फलस्तीनी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें