लाइव न्यूज़ :

मेरे कुत्तों पर मेरे पिता द्वारा किया गया था रासायनिक हथियारों का परीक्षण- बोला ओसामा बिन लादेन का बेटा उमर, किए और भी खुलासे

By भाषा | Updated: December 2, 2022 20:40 IST

आपने पिता आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बारे में बोलते हुए उमर ने कहा है कि लादेन ने उससे कहा था कि वह उसके काम को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया बेटा है। लेकिन उमर ने न्यूयॉर्क में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से कुछ महीने पहले अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी ओसामा बिन लादेन का बेटा उमर ने अपने पिता को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए है। उमर ने कहा है कि उसका पिता उसे अपने नक्शेकदम पर चलने को बोलता था। यही नहीं उमर ने यह भी कहा कि मेरा पिता मेरे कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण करता था।

लंदन: अलकायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन के एक बेटे ने दावा किया है कि उसका पिता उसे अपने नक्शेकदम पर चलने का प्रशिक्षण दे रहा था और जब वह बच्चा था, तब उसने अफगानिस्तान में उससे बंदूक चलवाई थी और उसके कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण किया था। 

लादेन के बेटे उमर ने क्या दावा किया है

लादेन के बेटे उमर ने कतर की यात्रा के दौरान ‘द सन’ समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया कि वह ‘‘पीड़ित’’ है और अपने पिता के साथ बिताए ‘‘बुरे समय’’ को भुलाने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि पेशे से चित्रकार 41 वर्षीय उमर अब फ्रांस में अपनी पत्नी जैना के साथ रहता है। 

न्यूयॉर्क के 11 सितंबर के हमले से पहले उमर चाहता था अफगानिस्तान छोड़ना

इस पर बोलते हुए उमर ने आगे बताया कि लादेन ने उससे कहा था कि वह उसके काम को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया बेटा है, लेकिन उसने न्यूयॉर्क में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से कुछ महीने पहले अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया था। 

अपने कुत्तों पर रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में भी उमर ने बोला 

मामले में बोलते हुए उमर ने अपने कुत्तों पर रासायनिक हथियारों के परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (लादेन के गुर्गों ने) इसे मेरे कुत्तों पर आजमाया और मैं इससे खुश नहीं था। मैं बुरे समय को भूलने की हर संभव कोशिश करता हूं। यह बहुत मुश्किल है। आप हर समय पीड़ा में रहते हैं।’’  

टॅग्स :Osama bin LadenParisNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

क्राइम अलर्ट2 जनवरी को लापता हुई थी निकिता गोडिशाला?, पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ चाकू से गोंदा शव, गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के बाद अमेरिका से भारत भागा?

विश्वTrump warns Venezuelan VP Delcy Rodríguez:सही से काम करिए नहीं तो मादुरो से भी बुरा हश्र करूंगा?, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी चेतावनी

विश्वNicolas Maduro: 'हैप्पी न्यू ईयर', अमेरिकी हिरासत में न्यूयॉर्क पहुंचने पर बोले राष्ट्रपति मादुरो, वीडियो आया सामने

विश्वजोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख ली मेयर पद की शपथ, न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा