लाइव न्यूज़ :

मोदी ने शरीफ की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:56 IST

Open in App

लाहौर, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ को एक निजी पत्र लिखकर उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया।

यह पत्र 27 नवंबर को लिखा गया था जिसे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 22 नवंबर को हुए शरीफ की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

समाचार पत्र डॉन ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह पत्र पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग द्वारा शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन उपाध्यक्ष मरियम नवाज को भेजा गया तथा उनसे आग्रह किया गया कि वह इस बारे में लंदन में रह रहे अपने पिता को अवगत करा दें।

मोदी ने पत्र में लिखा, "प्रिय मियां साहिब, 22 नवंबर को लंदन में आपकी मां बेगम शमीम अख्तर के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने 2015 में लाहौर की अपनी संक्षिप्त औचक यात्रा के दौरान शरीफ की मां के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, "उनकी सादगी और गर्मजोशी वास्तव में बहुत ही हृदयस्पर्शी थी।"

उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको और आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?