लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में लाखों लोगों को फ्लू का टीका लगाया जाएगा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:45 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 जुलाई ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने शनिवार को घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार के इतिहास में ''सबसे व्यापक'' फ्लू टीकाकरण कार्यक्रम के तहत इस साल लाखों और लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फ्लू का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ब्रिटेन में सितंबर से, आगामी सर्दियों के मौसम में 3 करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों को फ्लू के टीके की पेशकश करेगी, जिसमें पहली बार माध्यमिक विद्यालय के सभी छात्र शामिल होंगे। यह टीका किसी भी कोविड-19 टीके प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेगा।

जाविद ने कहा, ''फ्लू एक गंभीर बीमारी हो सकती है और हम रिकॉर्ड संख्या में लोगों का टीकाकरण करके सुरक्षा की दीवार बनाना चाहते हैं। देश सामान्य जन-जीवन की ओर लौट रहा है। हमें अन्य वायरस के अलावा कोविड-19 के साथ रहना सीखना चाहिए। हम लाखों और लोगों को इस सर्दी में सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए फ्लू का टीका निशुल्क लगाने की पेशकश कर रहे हैं।''

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) के अनुसार, इंग्लैंड में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के पांच में से चार (80.9 प्रतिशत) लोगों को 2020 में फ्लू का टीका लगाया गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 75 प्रतिशत की महत्वाकांक्षा से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...