लाइव न्यूज़ :

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतः जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ को आवंटित अल्पसंख्यक सीट पर सिख नेता गुरपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित, महत्वपूर्ण उपलब्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 11:34 IST

Khyber Pakhtunkhwa Province: अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) की शाहिदा वहीद प्रांतीय विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर ड्रॉ के जरिये चुनी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।गोरसरन लाल को जेयूआई-एफ उम्मीदवार सिंह के पक्ष में वापस ले लिया।आरक्षित सीट के आवंटन के वास्ते एएनपी और पीटीआई के बीच ड्रॉ हुआ।

Khyber Pakhtunkhwa Province: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) को आवंटित अल्पसंख्यक सीट पर एक सिख नेता को चुना गया है। प्रांतीय निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि जेयूआई-एफ उम्मीदवार गुरपाल सिंह अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, जो अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सिंह खैबर जिले के बारा में मलिक दीन खेल जनजाति से ताल्लुक रखते हैं।

अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) की शाहिदा वहीद प्रांतीय विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर ड्रॉ के जरिये चुनी गईं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और जेयूआई-एफ के बीच एक आरक्षित अल्पसंख्यक सीट तथा एएनपी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच एक आरक्षित महिला सीट के आवंटन के लिए ड्रॉ की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। कार्यवाही के दौरान, पीएमएल-एन प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवार गोरसरन लाल को जेयूआई-एफ उम्मीदवार सिंह के पक्ष में वापस ले लिया।

नतीजतन, आरक्षित अल्पसंख्यक सीट जेयूआई-एफ को दे दी गई, जिससे उन्हें प्रांतीय विधानसभा में एक अतिरिक्त सीट मिल गई। इसी तरह, महिलाओं के लिए आरक्षित सीट के आवंटन के वास्ते एएनपी और पीटीआई के बीच ड्रॉ हुआ। परिणामों में शाहिदा को सफल घोषित किया गया।

पाकिस्तान में राजनीतिक दलों को महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटें विधानसभाओं में उनके संख्या बल के आधार पर आनुपातिक रूप से प्रदान की जाती हैं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा में आरक्षित सीटों के आवंटन के संबंध में अपने फैसले की घोषणा की थी। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली ‘पीटीआई’ ने पिछले साल के चुनावों के बाद खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बनाई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानपाकिस्तान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!