लाइव न्यूज़ :

क्या बच्चों के लिए कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप ज्यादा खतरनाक है ?

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 सितंबर (एपी) क्या कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारे में ठोस साक्ष्य नहीं हैं कि बच्चे और किशोर कोविड-19 के पूर्व के स्वरूपों की तुलना में डेल्टा स्वरूप से ज्यादा गंभीर रूप से बीमार पड़ेंगे, हालांकि डेल्टा स्वरूप से बच्चों में संक्रमण में तीव्र वृद्धि हुई है क्योंकि यह कहीं अधिक संक्रामक है।

फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में जॉन्स हॉपकिन्स ऑल चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में शिशु संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ जुआन डुमोइस ने कहा कि कहीं अधिक आसानी से फैलने की डेल्टा की क्षमता उसे बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक बनाती है और यह स्कूलों में मास्क पहनने तथा किशोरों के भी टीकाकरण करने की जरूरत बताता है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ऐंड चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल एसोसिएशन से लिए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी बच्चों में साप्ताहिक संक्रमण की दर इस महीने की शुरूआत में ढाई लाख पहुंच गई। महामारी की शुरूआत होने के बाद से अमेरिका में 50 लाख से अधिक बच्चे संक्रमित हुए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कम से कम 180 देशों में डेल्टा स्वरूप की पहचान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा