लाइव न्यूज़ :

भारत को कोविड-19 संकट से सीख लेने की जरूरत है : चेतन भगत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 08:40 IST

Open in App

दुबई, 23 मई प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत ने कहा कि भारत को कोरोना वायरस के बेतहाशा मामलों से पैदा हुए मौजूदा संकट से सीख लेने और अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है।

भगत ने शनिवार को यहां गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम (जीएमबीएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने 2020 में टीकाकरण को गंभीरता से नहीं लिया जैसे कि दूसरे देशों ने लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संकट से भारत को खासतौर से स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सीख लेनी चाहिए। गलतियां करना ठीक है बशर्ते हम उन्हें स्वीकार करें।’’

भगत ने कहा, ‘‘जब कोविड-19 खत्म हो जाएगा तो हमें बदलाव की आवश्यकता है। हम सभी काफी हद तक बदल गए हैं। यह बदलाव निजी रूप से, कारोबार के क्षेत्र में होगा और इस तरह से होगा कि एक देश के तौर पर हम कैसे और क्या सीख सकते हैं। इस संकट की एक ही चीज अच्छी है और वह है इससे सबक लेना।’’

वक्ताओं में से एक जीएमबीएफ ग्लोबल के अध्यक्ष डॉ. सुनील मांजरेकर ने कहा कि उनके संगठन ने महामारी के दौरान महाराष्ट्र के करीब 20,000 लोगों की मदद की।

बु अब्दुल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. बु अब्दुल्ला ने कहा कि हम उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि भारत जल्द ही इस संकट से उबर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां