लाइव न्यूज़ :

हमास के हमलावर ने ओल्ड सिटी में की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 09:35 IST

Open in App

यरुशलम, 22 नवंबर (एपी) यरुशलम की ओल्ड सिटी में हमास के एक उग्रवादी ने एक इज़राइली व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया। इज़राइल की पुलिस ने संदिग्ध को बाद में मार गिराया।

अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर इस्लामी आतंकवादी संगठन, हमास के इशारों पर काम कर रहा था या इस कार्रवाई को उसने अकेले अपने दम पर अंजाम दिया। गाजा पट्टी को नियंत्रित करने वाले हमास ने मई में 11 दिन तक चले युद्ध के बाद से बड़े पैमाने पर इज़राइल के साथ संघर्ष को विराम दिया हुआ है और साथ ही ओल्ड सिटी में हमले भी कम हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि हमला एक विवादित धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार के पास हुआ, जिसे यहूदी टेम्पल माउंट और मुसलमान नोबेल सैंक्चुअरी कहते हैं।

इज़राइल के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी प्रवासी इलियाहू (26) की गोलीबारी में मौत हो गई। वह यहूदियों के धार्मिक स्थल ‘वेस्टर्न वॉल’ पर काम करता था। घायल हुए चार लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस ने हमलावर की पहचान 42 वर्षीय फलस्तीनी के तौर पर की है, जो पूर्वी यूरुशलम से था। फलस्तीनी मीडिया ने हमलावर की पहचान फ़दी अबू शख़ैदेम के तौर पर की है, जो नजदीकी उच्च विद्यालय में एक शिक्षक था।

गाजा में, हमास ने इस हमले की सराहना की और इसे एक ‘‘बहादुरी का काम’’ बताया। उसने कहा कि अबू शख़ैदेम उसका एक सदस्य था, हालांकि संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

प्रतिद्वंद्वी फतह समूह से 2007 में गाजा का नियंत्रण लेने के बाद से हमास ने इज़राइल के खिलाफ चार युद्ध लड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!