लाइव न्यूज़ :

Gaza Israel Conflict: हूतियों को बड़ा झटका, प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और सहयोगी इजरायली हवाई हमलों में ढेर, सना पर हवाई हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2025 21:56 IST

Gaza Israel Conflict: विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि अहमद अल-रहावी बृहस्पतिवार को सना में हुए हमले में मारे गए। उनके सरकार के कई मंत्री भी हताहत हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘यमन के सना क्षेत्र में हुती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमला किया’’।अल-रहावी अगस्त 2024 से हुती नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।हुतियों ने फलस्तीनियों के समर्थन में बार-बार इजराइल के खिलाफ मिसाइलें दागी हैं।

काहिराः ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार का पुष्टि की कि यमन की राजधानी सना में इजराइली हवाई हमले में विद्रोही नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि अहमद अल-रहावी बृहस्पतिवार को सना में हुए हमले में मारे गए। उनके सरकार के कई मंत्री भी हताहत हुए हैं।

इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ‘‘यमन के सना क्षेत्र में हुती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमला किया’’। विद्रोहियों के बयान में कहा गया है कि अल-रहावी अगस्त 2024 से हुती नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।

उसने बताया कि इजराइल ने तब हमला किया कि जब रहावी हुती नियंत्रित सरकार के अन्य सदस्यों के साथ सरकार द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित एक नियमित कार्यशाला में शामिल हुए थे। गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान हुतियों ने फलस्तीनियों के समर्थन में बार-बार इजराइल के खिलाफ मिसाइलें दागी हैं।

टॅग्स :इजराइलईरानHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद