लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार

By भाषा | Updated: January 1, 2021 09:19 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, एक जनवरी (एपी) अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार चली गई है।

देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 25 हजार के पार चला गय। यहां हाल ही में कोविड-19 के मामले बहुत अधिक बढ़ जाने से अस्पतालों, डॉक्टरों और नर्सों पर बोझ भी बहुत बढ़ गया है।

जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया और सैन जौक्विन वैली के अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने के लिए आईसीयू में जगह नहीं बची है। ऐसे हालात में अस्पताल मरीजों को ‘हॉलवे’, ‘कॉन्फ्रेंस रूम’, ‘कैफेटेरिया’, और ‘गिफ्ट शॉप’ में ठहरा रहे हैं। तंबू और स्कूलों में अस्थायी अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 से सबसे अधिक करीब 38 हजार लोगों की मौत न्यूयॉर्क में हुई है। इसके बाद टेक्सास में 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं कैलिफोर्निया इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जहां 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

कैलिफोर्निया में कोविड-19 का पहला मामला पिछले साल जनवरी के अंत में सामने आया था। अगस्त तक वहां वायरस से 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा