लाइव न्यूज़ :

चीन से बातचीत के लिए तैयार हैं दलाई लामा, कहा- हम आजादी नहीं मांग रहे हैं, न ही किसी से नाराजगी है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 8, 2023 15:27 IST

दलाई लामा ने दिल्ली और लद्दाख की यात्रा पर निकलने से पहले धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने कई सालों से तय किया है कि हम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि तिब्बतियों की समस्याओं पर चीन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का बड़ा बयानकहा- तिब्बतियों की समस्याओं पर चीन के साथ बातचीत के लिए तैयारकहा- हम आजादी नहीं मांग रहे हैं

नई दिल्ली: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि वह तिब्बतियों की समस्याओं पर चीन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। दलाई लामा ने ये दावा भी किया है कि चीन की सरकार 'आधिकारिक या अनौपचारिक' तौर पर उनसे संपर्क करना चाहती है। 

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा बातचीत के लिए तैयार हूं। अब चीन को भी एहसास हो गया है कि तिब्बती लोगों की भावना बहुत मजबूत है। इसलिए, तिब्बती समस्याओं से निपटने के लिए वे मुझसे संपर्क करना चाहते हैं। मैं भी तैयार हूं।"

दलाई लामा ने दिल्ली और लद्दाख की यात्रा पर निकलने से पहले धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। दलाई लामा से पूछा गया कि क्या वह चीन के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहते हैं? जवाब में उन्होंने कहा, "हम आजादी नहीं मांग रहे हैं, हमने कई सालों से तय किया है कि हम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा बने रहेंगे। चीनी , आधिकारिक या अनौपचारिक रूप से मुझसे संपर्क करना चाहते हैं" 

बता दें कि 6 जुलाई को दलाई लामा ने अपना 88वां जन्मदिन मनाया और अपने निवास के निकट धर्मशाला में मुख्य तिब्बती मंदिर प्रांगण का दौरा किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा कि वह किसी से नाराज नहीं हैं, यहां तक ​​कि उन चीनी नेताओं से भी नहीं, जिन्होंने तिब्बत के प्रति कठोर रवैया अपनाया है।

बता दें कि चीन ने तिब्बत को साल 1951 में अपने नियंत्रण में ले लिया था।  'संसार की छत' के नाम से विख्यात इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म को मानने वालों की बहुतायत है। चीन में तिब्बत का दर्जा एक स्वायत्तशासी क्षेत्र के तौर पर है। चीन का कहना है कि इस इलाके पर सदियों से उसकी संप्रभुता रही है। हालांकि तिब्बती चीन के कब्जे को अवैध मानते हैं और भारत में निर्वासित जीवन बिता रहे दलाई लामा को अपना सर्वोच्च राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता मानते हैं।

टॅग्स :दलाई लामाचीनशी जिनपिंगभारतदिल्लीधरमसला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात