लाइव न्यूज़ :

नव-नाजीवाद को फैलने से रोकने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई की जरुरत : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:35 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने नव-नाजीवाद एवं श्वेत समुदाय की श्रेष्ठता की भावना बढ़ने तथा कोविड-19 महामारी के चलते विदेशियों और यहूदियों के खिलाफ नफरत की भावना बढ़ने को लेकर एक गठबंधन बनाने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ‘‘दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं’’ के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की बात कही। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के कदमों से लोगों को अवगत कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि करीब दो तिहाई अमेरिकी युवाओं को पता नहीं है कि ‘होलोकॉस्ट’ में 60 लाख से ज्यादा यहूदियों की हत्या कर दी गई थी।

गुतारेस यातना शिविरों से यहूदियों को मुक्त कराए जाने की 76वीं वर्षगांठ पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट श्रद्धांजलि सभा के दौरान बोल रहे थे। कोविड-19 के कारण इस साल इस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि महामारी ने ‘‘अन्याय और विभाजन के मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहूदियों को महामारी से जोड़ने का दुष्प्रचार, जैसे कि उन्होंने दुनिया पर राज करने के लिए वायरस उत्पन्न किया है, बहुत खतरनाक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 14वीं सदी में ऊपजी यहूदी विरोध भावनाओं के सामने आने का यह ताजा उदाहरण है। 14वीं सदी में यहूदियों पर प्लेग फैलाने का आरोप लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा