लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना के 22 हजार मामले आए सामने, डेल्टा वेरिएंट के चलते कई देशों में कहर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 29, 2021 20:39 IST

भारत में कोरोना वैक्सीन की दूसरी लहर जहां थम रही है, वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। डेल्टा वेरिएंट के कारण ब्रिटेन में दैनिक संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में पांच महीने के बाद एक दिन में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। फ्रांस में पिछले हफ्ते कुल नए मामलों में से 20 फीसद डेल्टा वायरस के थे। रूस में भी डेल्टा वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। 

भारत में कोरोना वैक्सीन की दूसरी लहर जहां थम रही है, वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। डेल्टा वेरिएंट के कारण ब्रिटेन में दैनिक संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। करीब पांच महीने के बाद देश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 22 हजार 868 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 30 जनवरी को ब्रिटेन में एक दिन में 23 हजार 138 मामले सामने आए थे। 

ब्रिटेन में कोरोना डेल्टा वेरिएंट के का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते पाबंदियों को 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 19 जुलाई से पहले पाबंदियों में ढील देने से इनकार कर दिया है। वैश्विक स्तर पर सबसे पहले भारत में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट पाया गया था। माना जा रहा है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए यही वेरिएंट जिम्मेदार था। 

दूसरी ओर रूस भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रूस में पिछले 24 घंटे के दौरान 20 हजार 616 मामले सामने आए हैं। रूस में भी डेल्टा वेरिएंट के कारण मामले बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले रूस में दैनिक संक्रमण के 21 हजार 650 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। 

डेल्टा वेरिएंट के मामले दोगुने हुए

फ्रांस भी डेल्टा वायरस से अछूता नहीं है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि बीते हफ्ते में सामने आए कुल मामलों में से करीब 20 फीसद मामले डेल्टा वेरिएंट के थे। जबकि इससे पहले के हफ्ते में डेल्टा वेरिएंट के मामले सिर्फ 10 फीसद थे। दो हफ्ते में डेल्टा वेरिएंट के मामले दो गुने होने से देश में चिंता है। 

ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में लॉकडाउन

यूरोपीय देशों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी डेल्टा वेरिएंट पहुंच चुका है और इसके कारण देश के कई शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है। ब्रिसबेन और आसपान के इलाकों में बढ़ते मामलों के कारण तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं पर्थ और डार्विन में चार दिनों के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं अकेले सिडनी में डेल्टा वेरिएंट के 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसके कारण यहां पर नौ जुलाई तक लॉकडाउन है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनऑस्ट्रेलियारूसफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब