लाइव न्यूज़ :

अमेजन वर्षा वन: ब्राजील ने ठुकराई जी-7 की सहायता, भीषण आग बुझाने के लिए 2.2 करोड़ डॉलर देने का था प्रस्ताव

By भाषा | Updated: August 27, 2019 09:26 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अमेजन क्षेत्र की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय संकट करार दिया है

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन का करीब 60 फीसदी हिस्सा ब्राजील में पड़ता है। इस वर्षा वन का एक बड़ा हिस्सा बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, फ्रेंच गुएया, गुएना, पेरू, सूरीनाम और वेनेजुएला में भी पड़ता है

ब्राजील ने अमेजन वर्षावन में लगी भयावह आग को बुझाने के लिए जी7 देशों की ओर से की गई मदद की पेशकश ठुकरा दी है। 

ब्राजील के एक शीर्ष अधिकारी ने यह मदद अस्वीकार करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से कहा कि वह ‘‘अपने घर और अपने क्षेत्र’’ पर ध्यान दें। राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ ओनिक्स लोरेन्जॉनी ने ‘जी1 न्यूज’ वेबसाइट से कहा, ‘‘ हम (मदद की पेशकश की) सराहना करते हैं लेकिन शायद वे संसाधन यूरोप में पुन:वनीकरण के लिए ज्यादा प्रासंगिक हैं।’’ 

ओनिक्स की यह टिप्पणी जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेजन वर्षावन में लगी भयावह आग को बुझाने के लिए फ्रांस की ओर से दो करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का संकल्प लेने के संदर्भ में थी। 

गौरतलब है कि फ्रांस के बिआरित्ज में सोमवार, 26 अगस्त को संपन्न हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में इस समूह के नेताओं ने अमेजन वर्षावन में लगी आग से निपटने में ब्राजील की मदद करने का संकल्प जाहिर किया था। 

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि शिखर सम्मेलन के नेता ब्राजील की सहायता करने के लिए एक समझौते के करीब हैं। 

सम्मेलन में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा था कि आग पर काबू पाए जाने के बाद उनका देश और अन्य देश अमेजन में फिर से वन लगाए जाने पर ब्राजील से बात करेंगे। 

इनके अलावा पोप फ्रांसिस ने भी इस आग को लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की थी ताकि ‘‘उस पर जल्दी से जल्दी काबू पा लिया जाए।’’ अ

मेजन वर्षा वन क्षेत्र को पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए पोप ने सेंट पीटर स्क्वायर में लोगों से कहा था कि अमेजन में लगी आग को लेकर ‘‘हम चिंतित हैं’’। 

गौरतलब है कि अमेजन का करीब 60 फीसदी हिस्सा ब्राजील में पड़ता है। इस वर्षा वन का एक बड़ा हिस्सा बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, फ्रेंच गुएया, गुएना, पेरू, सूरीनाम और वेनेजुएला में भी पड़ता है। 

टॅग्स :फ़्रांसभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना