लाइव न्यूज़ :

बाइडन और हैरिस ने निम्न सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट नेता शूमर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 21, 2020 13:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रति कमला हैरिस ने अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत वाली पार्टी के नेता चक शूमर से मुलाकात की और कोविड-19 से प्रभावित परिवारों और छोटे कारोबारों को तुरंत मदद करने की अपनी साझी प्राथमिकता पर चर्चा की।

डेलावेयर के विलमिंगटन में शुक्रवार को हुई बैठक के बाद सत्ता हस्तांतरण टीम ने एक बयान में कहा कि बाइडन, हैरिस, पेलोसी और शूमर ने अपनी पहली बैठक में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों और इसकी वजह से देशभर के समुदायों, नौकरीपेशा परिवारों और छोटे कारोबारों पर पड़ रहे दबाव पर चर्चा की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘वे इस बात पर सहमत हुए कि मौजूदा कांग्रेस का कार्यकाल खत्म होने से पहले एक राहत पैकेज को पारित करने की जरूरत है जिसमें कोविड-से लड़ने के लिए संसाधन, नौकरीपेशा परिवारों और छोटे कारोबार के लिए राहत, महामारी के खिलाफ लड़ रहे कर्मचारियों की तनख्वाह के लिए राज्यों और स्थानीय सरकार की मदद, बेरोजगारी बीमा का विस्तार और करोड़ों परिवारों के लिए वहनीय स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था होनी चाहिए।’’

बैठक के दौरान बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के शुरुआती 100 दिनों की अपनी कार्ययोजना बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा