लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अपने राजनयिकों को चाड से निकलने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: April 18, 2021 09:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 अप्रैल (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चाड स्थित अमेरिकी दूतावास में कार्यरत गैर-जरूरी राजनयिकों को एनजामिना में हमले होने की आशंका के कारण अफ्रीकी देश छोड़ने का आदेश दिया है।

अमेरिका ने वहां तैनात अमेरिकी बलों के परिवारों से भी देश छोड़ने को कहा है, क्योंकि सशस्त्र समूह चाड की राजधानी एनजामिना की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

मंत्रालय ने यात्रा परामर्श जारी करते हुए कहा, ‘‘उत्तरी चाड में गैर-सरकारी सशस्त्र समूह दक्षिण की ओर बढ़ रहे हैं और वे एनजामिना की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।’’

उसने कहा, ‘‘उनके (सशस्त्र समूहों के) एनजामिना के निकट पहुंचने और शहर में हिंसा हो सकने की आशंका के कारण गैर-जरूरी अमेरिकी सरकारी कर्मियों से वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए चाड से निकलने को कहा गया है।’’

मंत्रालय पहले ही अमेरिकी नागरिकों को भी सचेत कर चुका है कि वे चाड में अशांति होने और बोको हराम समूह की मौजूदगी के कारण वहां न जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...